6.6 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeभोपालमाला पहनाई और पैर छुए, धीरे से साधु के कान में बोले...

माला पहनाई और पैर छुए, धीरे से साधु के कान में बोले पुलिसकर्मी- आपको गिरफ्तार कर रहे हैं

Published on

मुरैना/मथुरा,

मध्य प्रदेश की मुरैना पुलिस एक समझदारी भरी कार्रवाई चर्चा में आ गई है. एक मामले में आरोपी साधु को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस जवानों को भक्त बनना पड़ा. श्रद्धालुओं के भेष में आए पुलिसकर्मियों ने साधु महाराज को माला पहनाई, पैर छुए और फिर धीरे से उनके कान में बोला कि हम आपको गिरफ्तार करने आए हैं. ऐसा सुनते ही आरोपी साधु के पसीने छूट गए. यह पूरा मामला उत्तर प्रदेश के मथुरा स्थिित राम जानकी मंदिर आश्रम का है. साधु महाराज को गिरफ्तार करने वाली पुलिस मुरैना जिले की सिविल लाइन थाना पुलिस है.

दरअसल, साधु की गिरफ्तारी का पूरा मामला मुरैना के एक मंदिर की जमीन को लेकर हुई धोखाधड़ी से संबंधित है. सिविल लाइन थाने के टीआई वीरेश कुशवाहा ने aajtak को फोन पर हुई बातचीत में बताया कि मुरैना में सिविल लाइन थाना इलाके में तपसी गुफा मंदिर स्थित है. इस मंदिर से 6 बीघा से अधिक की जमीन भी लगी हुई है. मंदिर से लगी हुई इस जमीन पर दुकान भी बनी हुई है. इन्हीं दुकानों के किराए को हड़पने के लिए इसी मंदिर पर रहने वाले साधु रामशरण ने अपने एक अन्य सहयोगी दान बिहारी के साथ मिलकर फर्जी ट्रस्ट बनाने की योजना तैयार की.

फर्जी ट्रस्ट बनाकर वसूला किराया
इस योजना में साधु रामशरण ने जौरा खुर्द गांव के पूर्व सरपंच सुरेंद्र यादव और अशोक यादव को भी शामिल कर लिया. इन लोगों ने मिलकर एक फर्जी ट्रस्ट बना लिया और उसकी रसीद भी छपवाली. इन्हीं रसीदों के माध्यम से मंदिर की जमीन पर बनी हुए दुकानों का किराया वसूलने लगे.

फर्जीवाड़े की शिकायत में FIR
इस फर्जीवाड़े की जानकारी जब मंदिर के मुख्य महंत मदन मोहन को हुई तो उन्होंने इसकी शिकायत सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई. 3 नवंबर 2021 को सिविल लाइन थाना पुलिस ने साधु रामशरण समेत दानबिहारी, सुरेंद्र यादव और अशोक यादव के खिलाफ धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज कर ली और तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया. लेकिन रामशरण की गिरफ्तारी नहीं हो सकी.

मुरैना छोड़ मथुरा में रहने लगे
बाबा रामशरण मुरैना के मंदिर को छोड़कर मथुरा के राम जानकी मंदिर आश्रम में जाकर रहने लगे. धोखाधड़ी के आरोपी बन चुके बाबा रामशरण को इस बात की जानकारी थी कि पुलिस आज नहीं तो कल उन्हें गिरफ्तार कर लेगी, इसलिए उन्होंने अपने वकील के माध्यम से अग्रिम जमानत के प्रयास शुरू कर दिए.

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में पहुंचा केस
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर बेंच में अग्रिम जमानत के लिए बाबा रामशरण के वकील ने आवेदन लगाया. 26 जुलाई को हाईकोर्ट ने जब इस मामले में सुनवाई की तो बाबा रामशरण के वकील ने कोर्ट में दलील दी कि बाबा रामशरण को जमानत दी जाए, क्योंकि पुलिस बाबा रामशरण को गिरफ्तार नहीं कर रही है, बल्कि उनसे मिलकर वापस लौट आती है. यह दलील सुनकर हाईकोर्ट ने पुलिस को कहा कि पुलिस जल्द से जल्द आरोपी बाबा रामशरण को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश करे.

मुरैना पुलिस को सख्त आदेश दिया
पुलिस ने आरोपी बाबा रामशरण को गिरफ्तार करने के लिए मथुरा पहुंचकर उनकी तलाश भी की. लेकिन पुलिस को सफलता नहीं मिली. इसके बाद एक बार फिर से बाबा रामशरण के वकील ने ग्वालियर हाई कोर्ट में बाबा रामशरण की अग्रिम जमानत के लिए आवेदन लगा दिया. जिस पर कोर्ट ने सुनवाई करते हुए आरोपी बाबा रामशरण को गिरफ्तार करने के लिए मुरैना पुलिस को सख्त आदेश दिया. कोर्ट से मिले सख्त निर्देश का पालन करने के लिए सिविल लाइन थाना पुलिस की दो टीम बनाई गई. आठ लोग इन दोनों टीमों में शामिल थे जिनमें से दो पुलिसकर्मी सिविल ड्रेस में थे.

बात बिगड़ ना जाए, इसका ध्यान रखना जरूरी था: टीआई
टीआई वीरेश कुशवाहा ने बताया कि मामला साधु-संत से जुड़ा हुआ था. इसलिए बात बिगड़ ना जाए इसका ध्यान रखते हुए मुरैना एसपी शैलेंद्र सिंह ने मथुरा के एसपी से बात की और उन्होंने पूरे मामले के बारे में अवगत कराया. इसके बाद मुरैना पुलिस की टीम मथुरा पहुंच गई.

सादा कपड़ों में भक्त बनकर पहुंचे सिपाही
गोवर्धन परिक्रमा स्थित राम जानकी मंदिर आश्रम में मुरैना पुलिस टीम के दो पुलिसकर्मी सादा कपड़ों में पहुंच गए. यह दोनों पुलिसकर्मी अपने साथ फूलमाला और मिठाई लेकर गए थे. आश्रम में पहुंचकर दोनों पुलिसकर्मियों ने सेवकों से आश्रम में रहने वाले साधु संतों से मिलने की और उनका आशीर्वाद लेने की इच्छा जाहिर की

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

वृद्धों के अनुभवों का लाभ लेकर राष्ट्र निर्माण में जुटें युवा: डॉ. अभिजीत देशमुख

भोपाल। राजधानी के जवाहर चौक स्थित डॉ. अभिजीत देशमुख के सभागार में 'अभिव्यक्ति विचार...

भोपाल मेट्रो: मिशन मोड में होगा काम, बरखेड़ी की आरा मशीनें होंगी शिफ्ट

भोपाल। राजधानी में मेट्रो रेल प्रोजेक्ट की बाधाओं को दूर करने और निर्माण कार्य...

कुंभ वायरल गर्ल मामला: पति का दावा- ‘पत्नी प्रेग्नेंट है, पुलिस के सामने नहीं हो सकती पेश’

कोच्चि/भोपाल। प्रयागराज महाकुंभ से सुर्खियों में आई 'वायरल गर्ल' का मामला एक बार फिर...