10.5 C
London
Sunday, March 29, 2026
Homeभोपालग्वालियर : जिस लड़के ने रेप किया, उसी के प्यार में लड़की...

ग्वालियर : जिस लड़के ने रेप किया, उसी के प्यार में लड़की ने किया मां का कत्ल

Published on

ग्वालियर ,

मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में हत्या की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक नाबालिग लड़की ने प्रेमी के साथ मिलकर अपनी मां की गला घोंटकर हत्या कर दी. उसकी बर्बरता यहीं नहीं थमी. हत्या करने के बाद भी उसने लाश पर चाकू से कई वार किए. लड़की ने इस वारदात को केवल इसलिए अंजाम दिया क्योंकि महिला उसके प्रेमी को पसंद नहीं करती थी. हैरानी वाली बात ये है कि लड़की ने जिस प्रेमी के लिए मां की हत्या की उसी पर लड़की के साथ रेप और अपहरण करने का आरोप भी है. इस आरोप में वो जेल भी जा चुका है.

सोनू के खिलाफ अपहरण और रेप का आरोप
गौरतलब है कि भिंड की रहने वाली एक महिला अपनी 17 साल की बेटी के साथ हजीरा थाना क्षेत्र के एक इलाके में किराए के कमरे में रहती थी. उसकी लड़की का सोनू नामक युवक ने अपहरण और दुष्कर्म किया था. इस संबंध में महिला ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. इस पर पुलिस को जांच के निर्देश दिए गए थे. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लड़की को बरामद कर सोनू के खिलाफ अपहरण और रेप का केस दर्ज किया था.

ये बात लड़की की मां को पसंद नहीं थी
सोनू पिछले महीने ही जेल से छूटकर बाहर आया और लड़की से मिलना-जुलना शुरू कर दिया. ये बात लड़की की मां को पसंद नहीं थी, लेकिन बेटी उसकी बात नहीं सुनती थी. वो प्यार की राह में अपनी मां को कांटा समझने लगी थी. इसी के चलते उसने शुक्रवार रात प्रेमी के साथ मिलकर मां को ठिकाने लगाने का प्लान बनाया और गला घोंटकर मार डाला. हत्या करने के बाद लाश पर चाकू से कई वार भी किए.

दोनों रातभर लाश के साथ ही रहे
हैरानी की बात ये है कि लड़की और उसका प्रेमी रात भर लाश के साथ ही घर में रहे. इस वारदात की भनक लगने पर शनिवार रात मकान मालकिन ने पुलिस को हत्या की सूचना दी.

लड़की ने अपना गुनाह कबूल किया
मौके पर पहुंची पुलिस ने पलंग के नीचे रखी लाश को बरामद किया और पूछताछ शुरू की. इसमें लड़की ने अपना गुनाह कबूल कर लिया और वारदात में प्रेमी की संलिप्तता भी बताई. इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया.

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this