12 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeभोपालप्राइवेट पार्ट के अंदर डाल दिया हाथ, आंतें आ गईं बाहर, एमपी...

प्राइवेट पार्ट के अंदर डाल दिया हाथ, आंतें आ गईं बाहर, एमपी गैंग आदिवासी रेप पीड़िता मामले में पुलिस का चौंकाने वाला खुलासा

Published on

खंडवा:

जिले में एक 45 साल की आदिवासी महिला के साथ गैंगरेप की घटना हुई थी। इस मामले में 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। एक आरोपी ने पुलिस के सामने बताया कि उसने महिला के प्राइवेट पार्ट में हाथ डाल दिया, जिसके बाद उसकी आंतें बाहर आ गईं और अधिक खून बहने से उसकी मौत हो गई। खरगोन रेंज के आईजी सिद्धार्थ बहुगुणा और कलवा थाने के प्रभारी निरीक्षक जगदीश सिंधिया ने बताया कि घटनास्थल से लोहे या लकड़ी का कोई रॉड बरामद नहीं हुआ। महिला की मौत अधिक रक्तस्राव के कारण हुई।

बता दें कि कलवा थाने के प्रभारी निरीक्षक जगदीश सिंधिया इस मामले में जांच अधिकारी हैं। दो आरोपियों हरि (40) और सुनील (35) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने आरोपी के पुलिस को दिए बयान का हवाला देते हुए कहा कि यौन उत्पीड़न के बाद हरि ने अपना हाथ उसके प्राइवेट पार्ट में डाल दिया, जिसके बाद उसकी आंतें बाहर आ गईं। निरीक्षक ने बताया कि आरोपी ने आंतों को वापस डालने की कोशिश की, लेकिन ऐसा नहीं कर सका। सिंधिया ने कहा कि उसकी आंतें बाहर आ गई थीं, जबकि गर्भाशय को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।

खून से लथपथ बेड रोल बरामद करने की कोशिश जारी
उन्होंने कहा कि हम सबूतों को इकट्ठा कर रहे हैं और उनकी वीडियो रिकॉर्डिंग कर रहे हैं। हम घटनास्थल से चारपाई से खून से लथपथ ‘बेड रोल’ बरामद करने के लिए दोनों आरोपियों की रिमांड लेने की कोशिश कर रहे हैं। पोस्टमार्टम की प्रारंभिक रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 66 (मौत के कारण), 70 (1) (सामूहिक बलात्कार) और 103 (1) (हत्या की सजा) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

दिल्ली के निर्भया कांड जैसा मामला
बता दें कि गैंगरेप की यह घटना शुक्रवार रात को हुई। अधिक खून बह जाने के कारण महिला की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि यह घटना जिला मुख्यालय से करीब 90 किलोमीटर दूर रोशनी पुलिस चौकी की सीमा में हुई। पीड़िता और आरोपी कोरकू आदिवासी समुदाय के हैं। इस बीच, प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस ने इसे इंसानियत को शर्मशार करने वाली घटना बताया और इसकी तुलना साल 2012 में दिल्ली में हुए निर्भया सामूहिक बलात्कार मामले से की। इस बलात्कार और हत्याकांड मामले के चारों अभियुक्तों को फांसी दे दी गई थी। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और मंदसौर की पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, “इंसानियत को शर्मसार करने वाली खंडवा की घटना पर सरकार खामोश क्यों। यह आदिवासी निर्भया जैसा मामला है।

Latest articles

School chale hum: शासकीय स्कूलों में ड्रॉप आउट की संख्या शून्य, बच्चों को दिया जाएगा प्रवेश

शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...

Haldi Jeera Water: वजन घटाने में बेहद कारगर है हल्दी-जीरे के पानी, बनाना भी बहुत आसान

Haldi Jeera Water: किचन में रखे कुछ मसालों का इस्तेमाल सिर्फ खाने के स्वाद...

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

More like this

School chale hum: शासकीय स्कूलों में ड्रॉप आउट की संख्या शून्य, बच्चों को दिया जाएगा प्रवेश

शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री...

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...