5.8 C
London
Wednesday, March 4, 2026
Homeभोपालप्लेट से उठाकर चना खाया, दो साल के बच्चे की आंखें पलटी,...

प्लेट से उठाकर चना खाया, दो साल के बच्चे की आंखें पलटी, मम्मी की गोद में थमी आवाज, एक दाने ने ली जान

Published on

रीवा

आज के जमाने में कब क्या हो जाए कह नहीं सकते। हंसते खेलते अचानक कभी कभी ऐसा कुछ हो जाता है जिसकी कल्पना भी नहीं की जाती। आप कुछ समझ पाए इतने में बहुत देर हो जाती है। ऐसा ही एक मामला एमपी के रीवा जिले से सामने आया है। जिसने लोगों को हैरत में डाल दिया है।

रीवा के सराई गांव में विष्णु साहू के दो साल के बेटे रौनक की चना खाने से मौत हो गई। बच्चा परिवार के साथ चना खा रहा था। अचानक चने का दाना उसके गले में फंस गया। इससे उसे सांस लेने में दिक्कत होने लगी। कोई कुछ समझ पाता इससे पहले ही वह दुनिया को छोड़कर चला गया। घटना बुधवार शाम की बताई जा रही है।

एक दाने ने उजाड़ा परिवार
सगरा थाने के सराई गांव में रहने वाले विष्णु साहू और उनका परिवार कभी नहीं भूल पाएगा कि कैसे एक खुशनुमा शाम अचानक सब उजाड़ कर चली गई। उस शाम सब कुछ बदल गया। कुछ देर पहले परिवार साथ बैठकर चना खा रहा उनका बेटा रौनक अब उनके बीच नहीं रहा। वह भी एक चने के दाने की वजह से।

मां की गोद में तोड़ा दम
परिवार के साथ बैठे हुए रौनक जो चना खा रहा था, वह उसके गले में अटक गया। इससे उसे सांस लेने में परेशानी होने लगी। परिवार वाले कुछ समझ नहीं पाए। वे कोई एक्शन लेते इससे पहले उसकी हालत बिगड़ती चली गई। कुछ ही देर में रौनक ने अपनी मां की गोद में दम तोड़ दिया।

सांस फूलने से पलटी आंखें
संजय गांधी अस्पताल के डॉक्टर यत्नेष त्रिपाठी ने बताया कि चना बच्चे की सांस की नली में फंस गया था। इस वजह से वह सांस नहीं ले पाया और उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि बच्चे की सांस फूलने लगी थी और उसकी आंखें पलट गई थीं।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
अपने बच्चे की मौत से मां अनीता साहू का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने बताया कि रौनक उनकी आंखों के सामने खेल रहा था। उनकी गोद में बैठकर उसने चना खाया था। उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि उनके बेटे की जान एक छोटे से चने के दाने से चली जाएगी। मामले के बाद से इलाके में शोक की लहर है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this