10.8 C
London
Wednesday, December 10, 2025
Homeभोपालहेड कांस्टेबल इस बड़े अफसर के नाम पर ले रहा था रिश्वत,...

हेड कांस्टेबल इस बड़े अफसर के नाम पर ले रहा था रिश्वत, उज्जैन लोकायुक्त ने रंगे हाथ दबोचा

Published on

उज्जैन

जिले के नागदा में लोकायुक्त की 10 लोगों ने टीम ने छापामार कार्रवाई की है। एक पुलिस हेड कॉन्स्टेबल को 4500 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ दबोच लिया है। इसके बाद से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। लोकायुक्त की टीम ने बताया कि यह कार्रवाई एक फरियादी की शिकायत पर की गई है।

लोकायुक्त डीएसपी सुनील तालान ने मीडिया को बताया कि बिरला ग्राम नागदा निवासी बृजेश विश्वकर्मा और एक अन्य के बीच रुपए के लेनदेन को लेकर विवाद था। जिसको लेकर दोनों पक्षों के लोग थाना बिरला ग्राम में मामला दर्ज कराने पहुंचे तो यहां पदस्थ हेड कॉन्स्टेबल योगेन्द्र सेंगर ने मामले में एफआईआर दर्ज नहीं करने के एवज में 4500 रुपए रिश्वत की मांग की गई थी।

शिकायत की पुष्टि के बाद ऐसे दबोचा
कार्रवाई में करने वाले लोकायुक्त डीएसपी राजेश पाठक का कहना है कि फरियादी ने 2 दिन पहले 14 तारीख को लोकायुक्त एसपी उज्जैन कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसकी पुष्टी करने के बाद शनिवार को यह कार्रवाई की गई है। आरोपी हेड कांस्टेबल योगेंद्र सेंगर को थाने के बाहर रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया गया है।

आरोपी ने बताई चौंकाने वाली बात
आरोपी हेड कांस्टेबल योगेन्द्र सेंगर ने लोकायुक्त पुलिस को पूछताछ में बताया कि शिकायत पर कार्यवाही न करने के एवज में उप निरीक्षक आनंद सोनी को 4500 रुपए की रिश्वत देना है। लोकायुक्त की टीम ने हेड कॉन्स्टेबल योगेंद्र सेंगर के खिलाफ धारा 7, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 के अधीन प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया है।

Latest articles

अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस पर शहर में कार्यक्रम आज

भोपाल।अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस के अवसर पर 10 दिसंबर को विभिन्न संगठनों द्वारा शहर...

आठवीं की छात्रा और सातवीं के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

भोपाल।शहर में दो अलग-अलग स्थानों पर आठवीं कक्षा की एक छात्रा और सातवीं कक्षा...

बुजुर्ग समेत दो लोगों की सड़क हादसों में मौत

भोपाल।शहर में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक बुजुर्ग सहित दो लोगों की...

शातिर जालसाज़ों ने दर्जनों युवकों को लगाया लाखों का चूना

भोपाल।राजधानी में ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जिसमें शातिर जालसाज़ों ने...

More like this