8.3 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeभोपालमैं हिंदू शेर हूं, आप पादरियों के सामने नहीं जा सकते... बागेश्वर...

मैं हिंदू शेर हूं, आप पादरियों के सामने नहीं जा सकते… बागेश्वर महाराज का ‘मुंहतोड़’ जवाब

Published on

रायपुर

अपने ऊपर हो रहे हमलों पर बागेश्वर महाराज ने करारा जवाब दिया है। रायपुर में उन्होंने पत्रकारों के सामने मुंहतोड़ जवाब दिया है। बागेश्वर महाराज ने कहा है कि सनातना संतों का अपमान बर्दाश्त नहीं है। मीडिया के सामने पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि भारत के इतिहास में पहली बार ऐसा हो रहा है कि कोई प्रमाण दे रहा है। उन्होंने कहा कि दूसरे धर्म में ऐसा नहीं होता है। उन्होंने मीडिया से कहा कि पादरियों के सामने आप नहीं जा सकते हैं। वे आपका सामना भी नहीं करेंगे। बागेश्वर बालाजी रियल सनातनी है। हम सारे सवालों पर जवाब देने के लिए तैयार हैं।

बागेश्वर महाराज ने कहा कि मैं मीडिया के साथ-साथ वैसे लोगों को भी जवाब दे रहे हैं, जो कहते हैं कि भगवान राम नहीं है और भारत के संत पाखंडी हैं। बाबा ने कहा कि हम कोई घोषणा या चैलेंज नहीं दे रहे हैं। हमारे ऊपर जो भ्रम फैलाया गया है, हम उसका जवाब दे रहे हैं। कहा गया कि हम भाग गए, अंधविश्वास है, इनके पास कुछ नहीं है। बागेश्वर महाराज ने कहा कि हम उन्हें मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं कि हम भगोड़ा नहीं हैं। हम हिंदू शेर हैं।

उन्होंने कहा कि हम नागपुर फिर जाएंगे। वह अपना पारा गरम नहीं करे। हमारी आदत ही ऐसी है। बाबा ने सफाई पेश करते हुए मीडिया से कहा कि आप हमारी इस खबर को दिखाओगे। आज के बाद हमें कोई अंधविश्वासी नहीं कहोगे। हम अगर सच में बता देंगे तो नहीं कहोगे नहीं। इसके बाबा ने अपनी शक्तियों का प्रदर्शन किया है।

हम नहीं करेंगे अब प्रदर्शन
बागेश्वर महारा ने कहा कि हम आज के बाद अपनी शक्ति का प्रदर्शन नहीं करेंगे। हम आज कर रहे हैं। इसके बाद वह कहते हैं कि गुरुजी से कल के लिए भी अनुमति ले लूंगा। अगर वे आ जाते हैं। वे का मतलब था नागपुर की संस्था। इसके बाद धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री कहते हैं कि मेरे साथ नागपुर कौन-कौन चलेगा।

गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से बागेश्वर महाराज कई आरोपों का सामना कर रहे हैं। उन पर यह भी आरोप लग रहे थे कि वह अंधविश्वास फैला रहे हैं। इसके बाद से वह लगातार मीडिया में सफाई दे रहे हैं। रायपुर में शुक्रवार को उन्होंने अपनी दिव्य शक्तियों का प्रदर्शन किया है।

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this