17.2 C
London
Sunday, May 17, 2026
Homeभोपालसिंधिया जी के बारे में कोई कुछ बोलेगा तो उसकी जुबान काट...

सिंधिया जी के बारे में कोई कुछ बोलेगा तो उसकी जुबान काट लेंगे… बीजेपी विधायक ने अधिकारी को चेता दिया

Published on

अशोकनगर

एमपी के अशोकनगर जिले में एक विवाद ने तूल पकड़ लिया है। यह विवाद जिला पंचायत CEO राजेश जैन द्वारा पंचायत सचिवों की बैठक में गाली-गलौज करने और अभद्र भाषा का प्रयोग करने से शुरू हुआ। आरोप है कि CEO ने सांसद और विधायक के लोगों के लिए अपमानजनक बातें कही। चंदेरी से भाजपा विधायक जगन्नाथ सिंह रघुवंशी ने इस मामले पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एक वीडियो में कहा कि अगर किसी ने जनप्रतिनिधियों और सांसद सिंधिया के बारे में कुछ भी गलत कहा तो वे उसकी जुबान काट लेंगे।

पंचायत सचिवों ने की शिकायत
इस घटना के बाद पंचायत सचिवों ने CEO के खिलाफ कलेक्टर को शिकायत दी, लेकिन मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है। अब विधायक ने CEO के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

एक दिन पहले हुई थी बैठक
दरअसल, अशोकनगर जिले में कुछ दिन पहले पंचायत सचिवों की एक बैठक हुई थी। इस बैठक में जिला पंचायत CEO राजेश जैन ने कथित तौर पर मोबाइल पर लाउडस्पीकर चालू करके गाली-गलौज की। आरोप है कि उन्होंने सांसद और विधायक के लोगों के लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया और जूते मारने तक की बात कही। इस घटना से पंचायत सचिव नाराज हो गए और उन्होंने CEO के खिलाफ कलेक्टर से शिकायत की।

CEO के खिलाफ कार्रवाई की मांग
हालांकि, ऐसा लग रहा था कि मामले को शांत करने की कोशिश की जा रही है। लेकिन अब भाजपा विधायक जगन्नाथ सिंह रघुवंशी ने इस मामले में हस्तक्षेप किया है। उन्होंने CEO के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।विधायक रघुवंशी ने एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में वे कहते हुए नजर आ रहे हैं कि CEO ने सभी माननीय जनप्रतिनिधियों के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया है। उन्होंने कहा कि कोई भी जन प्रतिनिधि हो, विधायक हो या सांसद, किसी को भी अपमानित नहीं किया जाना चाहिए।

जुबान काट लेंगे
विधायक ने आगे कहा कि हमारे सांसद के बारे में तो कोई सोच भी नहीं सकता, माननीय सिंधिया जी के मामले में कोई भी कुछ बोलेगा तो जुबान काट लेंगे… किसी भी कीमत पर छोड़ेंगे नहीं।विधायक रघुवंशी ने सिंधिया को क्षेत्र के लिए सौभाग्य बताया है। उन्होंने कहा कि सिंधिया क्षेत्र के विकास के लिए लगातार काम कर रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने इस मामले की शिकायत मुख्यमंत्री से लेकर चीफ सेक्रेटरी तक की है। मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया है कि जल्द ही इस पर कार्रवाई की जाएगी।

Latest articles

मप्र में भीषण गर्मी-बाजारों में पसरा सन्नाटा, 15 शहरों में 43°C पार, कई जिलों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक ऐसा करवट बदला है कि लोग बारिश...

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

राजधानी एक्सप्रेस में लगी आग, दिल्ली-मुंबई ट्रैक पर आवाजाही ठप, 68 यात्री बाहर निकाले, कई ट्रेनें प्रभावित

रतलाम। कोटा रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले रतलाम जिले के आलोट स्टेशन के...

लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, सीएम साय ने लेमरू में चखा गुपचुप

रायपुर। राज्य सरकार के 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा...

More like this

मप्र में भीषण गर्मी-बाजारों में पसरा सन्नाटा, 15 शहरों में 43°C पार, कई जिलों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक ऐसा करवट बदला है कि लोग बारिश...

पाकिस्तान में भी राहत: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 5-5 रुपये की कटौती

भोपाल। वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में जारी उतार-चढ़ाव और महंगाई के...