8.3 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeभोपालअगर बीजेपी की 50 सीटें भी आ गई तो मैं राजभवन के...

अगर बीजेपी की 50 सीटें भी आ गई तो मैं राजभवन के सामने अपना मुंह काला करूंगा, बोले कांग्रेस नेता

Published on

भोपाल

मध्य प्रदेश कांग्रेस के नेता ने बड़ा बयान दिया है। कांग्रेस नेता फूल सिंह बरैया ने दावा किया है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में बीजेपी की 50 सीटें भी नहीं आयेंगी। उन्होंने कहा कि अगर बीजेपी की 50 से अधिक सीटें विधानसभा चुनाव में आ गईं, तो मैं अपना मुंह राजभवन के सामने काला कर लूँगा।

कांग्रेस नेता फूल सिंह बरैया ने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा, “अगर बीजेपी इस साल राज्य में विधानसभा चुनाव में 50 सीटें भी जीतती है, तो मैं राजभवन के सामने अपने हाथों से अपना मुंह काला कर लूंगा। यह मेरी प्रतिज्ञा है और मैं इसके लिए पूरी तरह से तैयार हूं। ऐसा मैं भावनात्मक तौर पर नहीं बल्कि गणित के आधार पर कह रहा हूं और अपनी बात पर अटल हूं।”

फूल सिंह बरैया ने कहा, “जो बचे हैं हम उन्हें भी मना लेंगे। इसलिए हमारा दावा है कि प्रदेश में कांग्रेस को 181 सीटें मिलेंगी और भारी बहुमत की सरकार बनेगी।” साथ ही कांग्रेस नेता ने गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा पर भी निशाना साधा उन्होंने कहा, “वह असंवैधानिक व्यक्ति हैं। उन्हें गृहमंत्री बनाया है यह बात ही समझ से परे है। वे संविधान और लोकतंत्र को खत्म कर रहे हैं। उन्होंने दतिया खत्म कर दिया और वहां की कानून व्यवस्था ध्वस्त कर दी।”

फूल सिंह बरैया ने दावा किया कि बीजेपी सरकार अब जाने वाली है उन्होंने कहा, “बीजेपी अब एससी, एसटी और ओबीसी को नौकरियां देने की घोषणा करके उनके वोट हथियाने के प्रयास कर रही है। अब ये लोग उनके जाल में फंसने वाले नहीं है। उन्हें पता है कि यह दाना चिड़िया को मारने के लिए डाला जा रहा है। सरकार रोजगार सृजन की बात कर रही है। बीजेपी का इन वर्गों को नौकरी देने का दाना शिकारी का दाना है।”
एमपी के मंत्री की कांग्रेस नेताओं को धमकी

वहीं मध्य प्रदेश के एक मंत्री ने कथित तौर पर राज्य में कांग्रेस नेताओं को धमकी दी है। उन्होंने कहा कि या तो वो भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो जाएं या फिर मुख्यमंत्री के बुलडोजर के लिए तैयार रहें। महेंद्र सिंह सिसोदिया ने एक सभा में कहा, “बीजेपी में शामिल हो जाओ। धीरे-धीरे इस तरफ (सत्तारूढ़ पार्टी) बढ़ें। 2023 विधानसभा चुनाव में राज्य में भाजपा की सरकार बनेगी। मामा का बुलडोजर तैयार है।”

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...