10.8 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeभोपाल'एमपी में बीजेपी की सरकार बनी तो हर घर में देंगे एक...

‘एमपी में बीजेपी की सरकार बनी तो हर घर में देंगे एक रोजगार’, सीएम शिवराज का बड़ा ऐलान

Published on

अशोकनगर

एमपी चुनाव से पहले सीएम शिवराज सिंह चौहान ताबड़तोड़ घोषणाएं कर रहे हैं। अशोकनगर जिले के चंदेरी में लाड़ली बहना सम्मेलन का आयोजन किया गया था। इस सम्मेलन के दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान ने एक बड़ी घोषणा कर दी है। उन्होंने कहा कि इस बार एमपी में बीजेपी की सरकार बनी तो हम हर घर के एक सदस्य को रोजगार देंगे। यह चुनाव से पहले सीएम शिवराज सिंह चौहान का बड़ा दांव माना जा रहा है।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने वहां कहा कि एक काम जरूर मैं आचार संहिता के पहले स्वीकृत करूंगा। मां जागेश्वरी मंदिर का लोक के रूप में विस्तार किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आपके आशीर्वाद से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने पर हर घर में एक सदस्य को रोजगार दिया जाएगा। ताकि भटकना न पड़े, हम केवल कुर्सी पर बैठने नहीं आए हैं, हम आपकी जिंदगी बदलने आए हैं।

इसके साथ ही शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जरा दिल पर हाथ रखकर ईमानदारी से बताना, कमलनाथ की सरकार भी आई थी, दिग्विजय सिंह भी मुख्यमंत्री रहे थे। कांग्रेस ने कभी विकास के इतने काम किए थे क्या..? कांग्रेस ने कभी भी जनता की भलाई और कल्याण की चिंता नहीं की।

वहीं, शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश में उज्ज्वला और लाड़ली बहनों को 450 रुपए में गैस सिलेंडर मिलेगा। उन्होंने कहा कि जिन बहनों के कनेक्शन उनके पतियों के नाम पर हैं, उसे बहनें अपने नाम पर ट्रांसफर करवा लें, उन्हें भी इतनी ही राशि में गैस मिलने लगेगी। साथ ही शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हमारी जो बहनें प्रधानमंत्री आवास योजना में पात्र नहीं हैं, उन्हें मुख्यमंत्री लाड़ली बहना आवास योजना में पक्के मकान बनाकर दूंगा।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

वृद्धों के अनुभवों का लाभ लेकर राष्ट्र निर्माण में जुटें युवा: डॉ. अभिजीत देशमुख

भोपाल। राजधानी के जवाहर चौक स्थित डॉ. अभिजीत देशमुख के सभागार में 'अभिव्यक्ति विचार...

भोपाल मेट्रो: मिशन मोड में होगा काम, बरखेड़ी की आरा मशीनें होंगी शिफ्ट

भोपाल। राजधानी में मेट्रो रेल प्रोजेक्ट की बाधाओं को दूर करने और निर्माण कार्य...

कुंभ वायरल गर्ल मामला: पति का दावा- ‘पत्नी प्रेग्नेंट है, पुलिस के सामने नहीं हो सकती पेश’

कोच्चि/भोपाल। प्रयागराज महाकुंभ से सुर्खियों में आई 'वायरल गर्ल' का मामला एक बार फिर...