18 C
London
Wednesday, June 10, 2026
Homeभोपालअवैध कफ सिरप फैक्ट्री मामला: 30 हजार का इनामी ड्रग डीलर अर्जुन...

अवैध कफ सिरप फैक्ट्री मामला: 30 हजार का इनामी ड्रग डीलर अर्जुन मालवीय बैतूल से गिरफ्तार

Published on

भेापाल। राजधानी भोपाल के गांधी नगर इलाके में पकड़ी गई अवैध कफ सिरप फैक्ट्री के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे 30 हजार रुपये के इनामी आरोपी अर्जुन मालवीय उर्फ निखिल को मध्यप्रदेश एसटीएफ (STF) ने गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस महानिरीक्षक व एसपी एसटीएफ भोपाल राजेश सिंह भदौरिया के अनुसार, आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए राजस्थान के जयपुर में छिपा हुआ था।

एसटीएफ की टीम लगातार उसके संपर्कों और लोकेशन पर नजर रख रही थी, जैसे ही आरोपी अपने एक परिचित से मिलने बैतूल पहुँचा, पुलिस ने घेराबंदी कर उसे धर दबोचा। एसटीएफ की जांच में इस अवैध धंधे को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। आरोपी अर्जुन मालवीय ने भोपाल के बागसेवनिया स्थित सुरेंद्र पैलेस में ‘अर्जुन ट्रेडर्स’ के नाम से एक ड्रग लाइसेंस ले रखा था। इसी वैधानिक लाइसेंस की आड़ में वह भारी मात्रा में ‘ऑनरेक्स’ कफ सिरप की खरीद-बिक्री के फर्जी दस्तावेज तैयार कर रहा था। चौंकाने वाली बात यह है कि सुरेंद्र पैलेस स्थित उसकी दुकान केवल एक दिखावा थी, जिसे करीब १० महीने पहले सिर्फ लाइसेंस हासिल करने के लिए खोला गया था। जब एसटीएफ की टीम ने वहाँ छापेमारी की, तो दुकान के भीतर कफ सिरप की एक भी शीशी बरामद नहीं हुई।

जांच अधिकारियों को प्रबल आशंका है कि इस ड्रग लाइसेंस का इस्तेमाल केवल कागजी रिकॉर्ड को मेंटेन करने और कफ सिरप की अवैध सप्लाई को कानूनी रूप से वैध दिखाने के लिए किया जा रहा था, जबकि ऑनरेक्स कफ सिरप की खेप को नशे के बाजार में सीधे सप्लाई किया जा रहा था। मामले में अब तक ४९,९२० शीशी ऑनरेक्स कफ सिरप बरामद की जा चुकी है। गिरफ्तारी के बाद एसटीएफ ने आरोपी अर्जुन मालवीय को विशेष अदालत में पेश किया, जहाँ से उसे पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। अब पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से इस पूरे नेक्सस, अवैध सप्लाई चेन और नेटवर्क में शामिल अन्य बड़े सफेदपोशों के बारे में गहन पूछताछ कर रही है।

Latest articles

राजधानी भोपाल के भेल क्षेत्र में पहुंचे भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार…

भोपाल। थाना पिपलानी क्षेत्र अंतर्गत आने वाले राजीव नगर में भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय...

छत्तीसगढ़ में शुरू हुई सीएम हेल्पलाइन 1076, अब एक कॉल पर सुनी जाएगी जनता की हर समस्या

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सुशासन और जनसुनवाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा...

राजस्थान में भी पहुंचेगा आरआरटीएस, बहरोड़ तक कॉरिडोर निर्माण को मिली गति : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयासों से दिल्ली-गुरुग्राम-रेवाड़ी-एसएनबी-बहरोड़ रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) कॉरिडोर...

More like this

राजधानी भोपाल के भेल क्षेत्र में पहुंचे भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार…

भोपाल। थाना पिपलानी क्षेत्र अंतर्गत आने वाले राजीव नगर में भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय...

छठे बड़े मंगल पर दादाजी धाम मंदिर में बाल स्वरूप हनुमान जी का दिव्य एवं अलौकिक श्रृंगार

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत एवं दर्शनीय तीर्थस्थल दादाजी धाम मंदिर में...