25.3 C
London
Wednesday, June 17, 2026
Homeभोपालमप्र में तेज गर्मी का असर, 20 से ज्यादा जिलों में लू...

मप्र में तेज गर्मी का असर, 20 से ज्यादा जिलों में लू का अलर्ट; तापमान 44 डिग्री के करीब

Published on

भोपाल। मप्र में सूरज के तीखे तेवरों ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। सुबह से ही शुरू होने वाली तपिश दोपहर तक भीषण गर्मी में बदल रही है। मौसम केंद्र भोपाल ने शनिवार को ग्वालियर और उज्जैन समेत प्रदेश के 20 से अधिक जिलों में ‘लू’ (Heat Wave) की चेतावनी जारी की है। भीषण गर्मी के बावजूद राजधानी के सेंट जोसेफ स्कूल को छोड़कर अन्य स्कूलों में अभी ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित नहीं किया गया है, जिससे स्कूली बच्चे दोपहर की चिलचिलाती धूप में घर लौटने को मजबूर हैं।

मौसम विभाग के अनुसार ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, उमरिया, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, रतलाम, उज्जैन, झाबुआ, धार और आलीराजपुर में लू चलने की प्रबल संभावना है। प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी पारा 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर बना रहेगा। शुक्रवार को छतरपुर का खजुराहो 43.9 डिग्री तापमान के साथ प्रदेश में सबसे गर्म रहा। वहीं नौगांव में 43.5 और रतलाम में 43.2 डिग्री पारा दर्ज किया गया।

बड़े शहरों की बात करें तो ग्वालियर 42.1 डिग्री के साथ सबसे अधिक तपा। भोपाल में 41.6, इंदौर में 41.2, जबलपुर में 42 और उज्जैन में 41.5 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। भीषण गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों की टाइमिंग में कटौती जरूर की है, लेकिन दोपहर 12 से 2 बजे के बीच होने वाली छुट्टी बच्चों के स्वास्थ्य पर भारी पड़ रही है। अभिभावकों द्वारा अब जल्द से जल्द समर वेकेशन घोषित करने की मांग की जा रही है ताकि नौनिहालों को इस जानलेवा गर्मी से बचाया जा सके।

Latest articles

उद्धव की पार्टी टूटी, 9 में से 6 सांसद बागी; 4 साल पहले शिंदे 39 विधायकों के साथ अलग हुए थे

नई दिल्ली/मुंबई1 महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) के 9 में से 6...

​बीएचईएल में बीएमडी जांच शिविर का आयोजन, 400 लोगों ने उठाया लाभ

​हरिद्वार l बढ़ती हुई अस्थि रोग (हड्डियों से संबंधित) समस्याओं को देखते हुए बीएचईएल...

बीएचईएल भोपाल में 10-दिवसीय योग उत्सव शुरू, “स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग” थीम पर होंगे 13 कार्यक्रम

​भोपाल। शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक सेहत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भेल (BHEL),...

More like this

बिल्ली ने काटा रास्ता तो युवक ने रोकी बुलेट, पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने मार दी टक्कर

भोपाल। राजधानी के स्टेशन बजरिया थाना क्षेत्र में एक बेहद अजीबोगरीब सड़क हादसा सामने...

भोपाल में पत्रकार से चाकू की नोक पर लूट: लिफ्ट मांगने के बहाने रोका, बंधक बनाकर खातों में ट्रांसफर कराए 32 हजार रुपए

भोपाल। राजधानी के निशातपुरा थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात घर लौट रहे एक...

तेज रफ्तार क्रेटा ने युवक को मारी टक्कर, गंभीर घायल; चालक फरार

मंडीदीप। शहर में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने का एक गंभीर मामला...