9 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeभोपालभोपाल में 75 साल के पड़ोसी एडवोकेट ने डिफेंस ऑफिसर की 5...

भोपाल में 75 साल के पड़ोसी एडवोकेट ने डिफेंस ऑफिसर की 5 वर्षीय बच्ची से किया रेप

Published on

आरोपी की नातिन के साथ खेलने गई थी बच्ची, गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल में पांच साल की किंडरगार्डन छात्रा के साथ रेप का मामला सामने आया है। वारदात को 75 वर्षीय पड़ोसी एडवोकेट ने अंजाम दिया। हबीबगंज थाने की एसआई मुक्ता शर्मा के मुताबिक, घटना 3 मई की है। पीड़िता के पिता डिफेंस ऑफिसर हैं। मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

आरोपी अपनी बेटी और नातिन के साथ रहता है। उसकी नातिन के साथ ही पड़ोस में रहने वाले डिफेंस ऑफिसर की बच्ची भी खेलती है। घटना वाले दिन बच्ची खेलने के लिए आरोपी के घर पहुंची। इस दौरान आरोपी बच्ची को एक कमरे में ले गया। वहां उसके साथ गंदी हरकत की।

मासूम ने कहा- नाना ने की गंदी हरकत

घर लौटने के बाद रात में बच्ची ने मां से प्राइवेट पार्ट में दर्द की शिकायत की। मां ने चेक किया तो खरोंच के निशान थे। इसके बाद उसे डॉक्टर के पास ले जाया गया। डॉक्टर ने बच्ची के साथ गलत काम किए जाने की आशंका जाहिर की। इसके बाद मां थाने पहुंची। पूछताछ में बच्ची ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले नाना ने उसके साथ गलत काम किया। पुलिस ने पॉक्सो और रेप का केस दर्ज कर आरोपी एडवोकेट को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी ने वारदात कबूली, कोर्ट ने जेल भेजा

शुरुआती पूछताछ में आरोपी पुलिस को गुमराह करता रहा। बाद में उसने बताया कि उसने बच्ची के साथ छेड़खानी की है। मंगलवार शाम को पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Latest articles

असम के दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हिमंता, 2 बीजेपी और 2 सहयोगी दलों से मंत्री बने, मोदी-शाह मौजूद रहे

गुवाहाटी। हिमंता बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बने हैं। असम के...

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

बीएचईएल में नई भर्ती आर्टिजनों के वेतन पुनरीक्षण की मांग, ऐबू ने प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में नई भर्ती कामगारों (आर्टिजनों) के हितों और वेतन विसंगतियों को...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

More like this

भोपाल जंक्शन का आउटर यात्रा कर रही महिलाओं के लिए बना असुरक्षित

भोपाल। प्रदेश की राजधानी भोपाल जंक्शन से दर्जनों ट्रेनें गुजरती हैं। इसमें निशातपुरा से...

कलेक्टर कार्यालय में जनसुनवाई: 157 आवेदकों ने सुनाई अपनी पीड़ा

अधिकारियों ने मौके पर किया कई समस्याओं का समाधान, त्वरित कार्यवाही के निर्देश भोपाल। कलेक्टर...

पटरी से उतरी शहर की लाइफलाइन: 350 से घटकर 50 रह गई बसों की संख्या

भोपाल। राजधानी की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। कभी शहर...