9.3 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeभोपालखंडवा में दलित को शिव मंदिर में जाने से रोका, पुलिस पहुंची...

खंडवा में दलित को शिव मंदिर में जाने से रोका, पुलिस पहुंची तो पुजारी ने कोटवार के बेटे से कराया अभिषेक

Published on

खंडवा

खंडवा जिले के ग्राम भराठी में एक दलित को शिव मंदिर में जाने से रोका गया। पूरा मामला प्रदेश के वन मंत्री विजय शाह के विधानसभा क्षेत्र हरसूद के भराठी का है। दलित को मंदिर में रोके जाने पर विवाद बढ़ाने लगा तो पुलिस मौके पर पहुंची, और स्थिति को संभालने की कोशिशि की।

दरअसल, पूरा मामला खंडवा जिले के ग्राम भराठी का है। जहां शविरात्रि पर्व पर दलित समाज का एक युवक शिव मंदिर पहुंचा तो उसे मंदिर के अंदर जाने से रोका गया। इसके बाद विवाद बढ़ा तो पुलिस ने हस्तक्षेप किया। बाद में पुजारी ने कोटवार के बेटे से जल अभिषेक करवाया, लेकिन इसके बाद मामला शांत नहीं हुआ मंदिर पक्ष के लोगों ने रात को पंचायत बुलाकर फैसला लेने की बात कही।

पुजारी दलितों को मंदिर के अंदर नहीं जाने दिया
इस मामले को लेकर दलित समाज में थाना घेरने की बात कही। बेलवाडी गांव में करीब 900 से 1000 हजार के करीब दलित समाज के लोग रहते हैं, लेकिन दलित समाज के लोगों को मंदिर में घुसने नहीं दिया जाता है, उनके लिए अलग से व्यवस्था की जाती है। गांव में छुआछूत का भी माहौल है। दलित पक्ष के लोगों का कहना है कि शिवरात्रि पर दलित युवक जलाभिषेक करने पहुंचा तो पुजारी ने कहा तुमको बाहर से पूजा करनी चाहिए। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में किया

कोटवार के बेटे से कराया अभिषेक
दलित युवक को मंदिर के अंदर नहीं जाने दिया गया। इसके बाद समाज के कुछ लोगों ने डायल हंड्रेड को सूचना दी, पुलिस पूरी बल के साथ पहुंची और विवाद को शांत कराया। इसके बाद पुजारी ने दलित युवक से मंदिर में पूजा और अभिषेक कराया।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this