10.5 C
London
Sunday, March 29, 2026
Homeभोपालमध्य प्रदेश में कांग्रेस ने दिया 'नया साल-नई सरकार' का नारा, पोस्टर्स...

मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने दिया ‘नया साल-नई सरकार’ का नारा, पोस्टर्स में कमलनाथ को बताया भावी मुख्यमंत्री

Published on

भोपाल

मध्य प्रदेश में नए साल की पूर्व संध्या पर कांग्रेस की ओर से लगाए गए पोस्टर ने सियासत तेज कर दी है। नव वर्ष 2023 का आगाज हो रहा है। इसी साल एमपी में विधानसभा के चुनाव भी होने है। ऐसे में कांग्रेस ने ‘नया साल, नई सरकार’ का नारा देते हुए भोपाल, ग्वालियर सहित कई जगह बड़े-बड़े पोस्टर होर्डिंग लगाए है। इन होर्डिंग और पोस्टर्स में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की एक साइट फोटो लगी हुई है। पोस्टर में कमलनाथ को भावी मुख्यमंत्री बताया गया है। वहीं दूसरी ओर पार्टी प्रवक्ता की फोटो लगी है।

राजधानी भोपाल की प्रमुख सड़कों पर कांग्रेस के ये पोस्टर लगे हैं। इन सभी पोस्टर में पूर्व सीएम कमलनाथ को प्रदेश का भावी मुख्यमंत्री बताया गया है। हर पोस्टर पर एक तरफ कमलनाथ और दूसरी तरफ कांग्रेस प्रवक्ता का फोटो लगा हुआ है। साथ ही हर पोस्टर पर अलग-अलग नारे जैसे- ‘नया साल, नई सरकार.. छंटेगा अब अंधकार, आ रही है कमलनाथ सरकार’ और ‘कल को देने सुनहरा आकार, आ रही है कमलनाथ सरकार’ लिखे हैं। ये पोस्टर्स मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता स्वदेश शर्मा, अवनीश सिंह बुंदेला की ओर से लगाए गए हैं।

इससे पहले कमल नाथ ने ‘जीत का मंत्र’ देते हुए कहा कि हमें अपने बूथों को मजबूत करने पर ध्यान देना चाहिए। हम अपने संगठन को जितना मजबूत करेंगे, 2023 में हमें उतनी ही बड़ी जीत मिलेगी। अपने बयान में कमलनाथ ने दावा किया कि राजनीति के अपने लंबे अनुभव से वह लोगों के भावों से उनके मन की बात पढ़ सकते हैं। मध्य प्रदेश के लोगों ने कांग्रेस को सरकार में वापस लाने का फैसला किया है।

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this