11.5 C
London
Sunday, June 7, 2026
Homeभोपालराज्यमंत्रियों के स्वेच्छानुदान के मामले में अधिकतम 25,000 तक दे सकेंगे सहायता

राज्यमंत्रियों के स्वेच्छानुदान के मामले में अधिकतम 25,000 तक दे सकेंगे सहायता

Published on

भोपाल। मप्र शासन के सामान्य प्रशासन विभाग (मंत्रालय) द्वारा राज्यमंत्रियों को मिलने वाले स्वेच्छानुदान नियमों में एक महत्वपूर्ण संशोधन करते हुए इसकी वित्तीय सीमा को बढ़ा दिया है। इस संबंध में विभाग द्वारा 18 मई 2026 को एक आधिकारिक आदेश जारी किया गया है, जिसके तहत अब राज्यमंत्री किसी भी एक मामले में जरूरतमंदों को अधिक वित्तीय सहायता प्रदान कर सकेंगे।

जारी आदेश के अनुसार, मंत्रियों द्वारा दिए जाने वाले स्वेच्छानुदान को विनियमित करने के लिए पूर्व में लागू अधिसूचना (क्रमांक 1920/3670/एक(1) 81, दिनांक 28 मई, 1982) के नवे अध्याय के वर्तमान पैरा-62 अ(1) (ङ) के प्रावधानों में बदलाव किया गया है। पुराने उपबंध के स्थान पर अब नया प्रावधान प्रतिस्थापित किया गया है, जिसके मुताबिक किसी भी एक वर्ष में, किसी भी एक मामले के संबंध में अधिक से अधिक राज्यमंत्रियों द्वारा दी जाने वाली सहायता राशि को रुपये 16,000/- (सोलह हजार) से बढ़ाकर अब रुपये 25,000/- (पच्चीस हजार) तक सीमित किया गया है।

इसके अलावा नियमों के शेष प्रावधान पूर्व की तरह यथावत रहेंगे। सामान्य प्रशासन विभाग के अवर सचिव (Under Secretary) सुमन रायकवार के हस्ताक्षरों से जारी इस आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह नया नियम आदेश जारी होने के दिनांक (18 मई 2026) से ही तत्काल प्रभावशील हो गया है। उल्लेखनीय है कि यह महत्वपूर्ण आदेश मंत्रिपरिषद (Cabinet) द्वारा बीते 11 मई, 2026 को आयोजित बैठक के ‘आइटम क्रमांक 7’ में लिए गए निर्णय के अनुपालन में मध्य प्रदेश के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार जारी किया गया है। इस वित्तीय सीमा में वृद्धि होने से राज्य के गरीब और जरूरतमंद नागरिकों को विभिन्न चिकित्सा, शिक्षा व अन्य व्यक्तिगत आपदाओं के समय राज्यमंत्रियों के माध्यम से अधिक आर्थिक मदद मिल सकेगी।

Latest articles

बीएचईएल झांसी में ‘पर्यावरण जागरूकता माह-2026’ का शुभारंभ, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

झांसी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) झांसी इकाई...

भेल में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण,कर्मचारियों और छात्रों ने ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ

भोपाल। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के...

सुशासन तिहार के दौरान ठठारी पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, ऐतिहासिक चतुर्भुज विष्णु मंदिर में की पूजा-अर्चना

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार के तहत शनिवार को सक्ती जिले के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का एसएमएस अस्पताल में औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को राजधानी जयपुर स्थित सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल...

More like this

भेल क्षेत्र में प्रशासन का बड़ा एक्शन; 40 करोड़ की सरकारी जमीन अतिक्रमण से मुक्त, दुकानें और झुग्गियां हटाईं

भोपाल। भेल क्षेत्र के रायसेन रोड इंद्रपुरी से निजामुद्दीन रोड के चौड़ीकरण के मार्ग...

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: दो बदमाश अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार, वारदात की तैयारी नाकाम

भोपाल। राजधानी में बढ़ते अपराध और अवैध हथियारों के नेटवर्क पर शिकंजा कसते हुए...

मप्र में प्री-मानसून एक्टिव, 21 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट; कई जगह गिरे पेड़, ओलावृष्टि भी हुई

भोपाल। मप्र में मानसून की दस्तक से पहले ही प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई...