10.4 C
London
Monday, March 30, 2026
HomeभोपालIndore मेघदूत उपवन सौंदर्यीकरण घोटाले में BJP नेता समेत नौ लोगों को...

Indore मेघदूत उपवन सौंदर्यीकरण घोटाले में BJP नेता समेत नौ लोगों को तीन-तीन साल की सजा

Published on

इंदौर

एमपी में इंदौर की एक अदालत ने शहर के मेघदूत उपवन के सौंदर्यीकरण घोटाले में बीजेपी अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष समेत नौ लोगों को सजा हुई है। यह 33.60 लाख रुपये का घोटाला था। मंगलवार को अदालत ने तीन-तीन साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई। अभियोजन पक्ष के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि लोकायुक्त पुलिस की ओर से वर्ष 2008 में मामला दर्ज किया गया था। विशेष न्यायाधीश संजय कुमार गुप्ता ने तीन-तीन साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है।

इनमें इंदौर नगर निगम के तीन तत्कालीन पार्षद-सूरज कैरो, राजेंद्र सोनी और कैलाश यादव शामिल हैं। गौरतलब है कि मामले के मुजरिमों में से एक कैरो फिलहाल बीजेपी के अनुसूचित जाति मोर्चा का राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष हैं। अधिकारी के मुताबिक मामले में एक ठेकेदार केशव पंडित के साथ ही आईएमसी के तत्कालीन अधिकारियों – सुरेश कुमार जैन, अमानुल्लाह खान, विद्यानिधि श्रीवास्तव, ऋषि प्रसाद गौतम और जगदीश डगांवकर को भी तीन-तीन साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई गई है।

उन्होंने बताया कि मामले में अदालत से सजा पाने वाले ये सभी अधिकारी सेवानिवृत्त हो चुके हैं। अधिकारी ने बताया कि लोकायुक्त पुलिस को जांच में पता चला कि मुजरिमों ने शहर के मेघदूत उपवन में हो चुके कामों को दोबारा करवाया। इसमें फर्जीवाड़ा किया गया था। साथ ही इस मद में अलग-अलग ठेकेदारों को भुगतान किया गया है। इसके जरिए सरकारी खजाने को 33.60 लाख रुपये चूना लगाया।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this