भोपाल
भारतीय जनता पार्टी मछुआरा प्रकोष्ठ की पदाधिकारी बैठक बुधवार को प्रदेश कार्यालय में संपन्न हुई। इस बैठक में वक्ताओं ने शासन की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी साथ ही प्रकोष्ठ की भूमिका पर भी मंथन किया गया। मछुआरा प्रकोष्ठ की प्रदेश स्तरीय बैठक में प्रदेश सह संयोजक एवं जिला संयोजक शामिल हुए। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ. राघवेन्द्र शर्मा ने शासन द्वारा मछुआरा समाज के हित में उठाए गए कदमों की जानकारी दी। अध्यक्षीय उद्बोधन में प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक बाबूलाल चौहान ने आगामी समय में आयोजित किए जाने वाले मछुआरा महासम्मेलन की जानकारी देते हुए इसके लिए सभी जिलों में तैयारी करने के निर्देश दिये।
बैठक में पूर्व उपाध्यक्ष मछुआरा कल्याण बोर्ड श्री सीताराम बाथम ने प्रदेश में मछुआरा प्रकोष्ठ की आवश्यकता व भूमिका के बारे में अपने विचार व्यक्त किए। मछुआरा कल्याण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष डॉ. कैलाश विनय ने सोशल मीडिया के महत्व पर प्रकाश डालते हुए मछुआरा प्रकोष्ठ द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी दी। बैठक में प्रदेश सह संयोजक विनोद बाथम, श्रीमती रामा पारीशे, विक्रम केवट, सेवक बाथम, राज गुरू बमील,राजू रायकवार, डॉ. राकेश बाथम सहित 47 जिला संयोजकों मौजूद थे।
