10.3 C
London
Thursday, March 5, 2026
Homeभोपाल30 लाख 77 हजार करोड़ रुपये का निवेश, 21 लाख से ज्यादा...

30 लाख 77 हजार करोड़ रुपये का निवेश, 21 लाख से ज्यादा लोगों को जॉब, उद्योगपतियों को सबसे ज्यादा पसंद आए ये जिले

Published on

भोपाल

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित दो दिवसीय ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का मंगलवार को समापन हो गया। समापन सत्र को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संबोधित किया। वहीं, इस समिट का शुभारंभ पीएम मोदी ने किया था। इस समिट से मध्य प्रदेश के लाखों युवाओं को नौकरी मिलने का अनुमान है। देश और विदेश की नामी कंपनियों ने मध्य प्रदेश में निवेश के लिए एमओयू साइन किया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बताया कि समिट में कुल 25 हजार से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हुए। 60 देशों के 100 से ज्यादा प्रतिनिधियों ने एमपी में निवेश को लेकर दिलचस्पी दिखाई।

सीएम मोहन यादव ने बताया कि इस समिट के माध्यम से राज्य में कुल 30 लाख 77 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। इन निवेश प्रस्तावों के माध्यम से रोजगार के नए अवसर भी प्राप्त होंगे। सीएम ने बताया कि कुल 21 लाख से ज्यादा रोजगार के मौके मिलेंगे। सीएम ने बताया कि समिट के दौरान 70 से अधिक प्रमुख उद्योगपतियों के साथ वन टू वन मीटिंग हई। इस दौरान निवेश प्रस्ताव और प्रक्रियाओं से करलीकरण पर चर्चा हुई।

इन फील्डों में सबसे ज्यादा निवेश

विभाग प्रस्तावित निवेश राशि (करोड़ रुपये में) प्रस्तावित रोजगार
नवीन एवं नवीनीकरण ऊर्जा विभाग 5.71 लाख करोड़ 1.4 लाख
औद्योगिक नीति एंव निवेश संवर्धन विभाग 8.616 लाख करोड़ 6 लाख
खनन एवं खनिज संशाधन विभाग 3.32 लाख करोड़ 55 हजार
शहरी विकास एवं आवास विभाग 1.97 लाख करोड़ 2.3 लाख
ऊर्जा विभाग 1.47 लाख करोड़ 20 हजार
विज्ञान एवं प्राद्योगिकी विभाग 64 हजार करोड़ 1.5 लाख
उच्च शिक्षा विभाग 7 हजार करोड़ 15 हजार
विमानन विभाग 1400 करोड़ 1 हजार
पीडब्ल्यूडी विभाग 1.30 लाख करोड़ 4 हजार

6 विभागीय समिट का आयोजन
सीएम ने बताया कि इस बार ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए पहली बार 6 विभागीय समिट का आयोजन किया गया है। इस दौरान आईटी एवं टेक्नोलॉजी समिट, रिन्यूएबल एनर्जी समिट, एमएसएमई एवं स्टार्टअप समिट, टूरिज्म समिट, माइनिंग समिट और अर्बन डवलेपमेंट समिट का आयोजन किया गया।

कहां कौन सी कंपनी करेगी निवेश
अडानी ग्रुप रीवा और जबलपुर में, आदित्य बिड़ला ग्रुप रीवा, अल्ट्राटेक सीमेंट में रीवा, जिंदल ग्रुप भोपाल, टोरेंट पावर लिमिटेड इंदौर, केपी ग्रुप भोपाल में में निवेश करेंगे। इस समिट में सबसे ज्यादा, विंध्य उसके बाद इंदौर और भोपाल को लेकर सहमति बनी है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this