8.9 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeभोपालमध्य प्रदेश में भोपाल से सटे जिले में होने वाला है 50,000...

मध्य प्रदेश में भोपाल से सटे जिले में होने वाला है 50,000 करोड़ का इन्वेस्टमेंट, 15 से 20 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार

Published on

भोपाल

मध्य प्रदेश में निवेश को लेकर एक बड़ी खबर आई है। पब्लिक सेक्टर की बड़ी कंपनी गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (गेल) को मध्य प्रदेश की जमीन पसंद आ गई है। कंपनी यहां पर अपने पेट्रोकेमिकल प्लांट लगाने के लिए राजी हो गई है। उसने सीहोर जिले के पास 800 हेक्टेयर जमीन पसंद कर ली है। इसके बाद सीहोर जिला प्रशासन ने इस जमीन के अधिग्रहण की प्रक्रिया को आगे बढ़ा दिया है। कंपनी के कामकाज शुरू करने के बाद यहां पर 15 से 20 हजार लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलना शुरू हो जाएगा। कंपनी यहां 50,000 हजार करोड़ रुपए का निवेश करेगी।

आष्टा में 800 हेक्टेयर जमीन पसंद
मध्य प्रदेश औद्योगिक विकास निगम (एमपीआईडीसी) के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार गेल को सीहोर जिले में जमीन दिखाई गई थी। इसके बाद कंपनी के अधिकारियों ने सीहोर जिले की आष्टा के पास 800 हेक्टेयर जमीन पसंद कर ली। इस जमीन में से 450 हेक्टेयर जमीन सरकारी है,जबकि 350 हेक्टेयर की भूमि निजी स्वामित्व वाली है। अब कंपनी शासन स्तर पर प्रस्ताव बनाकर भेजेगी। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद सीहोर जिला प्रशासन ने भी जमीन के अधिग्रहण की प्रक्रिया को शुरू कर दिया है।

विवादित जमीन से बच रही थी कंपनी
सीहोर के अधिकारियों के अनुसार कंपनी को सीहोर इसीलिए पसंद आया है क्योंकि यह केंद्र में है और इसकी कनेक्टिविटी इंदौर, भोपाल सहित अन्य राज्यों से भी आसान है। कंपनी विवादित जमीन से बच रही थी। वह जमीन सीहोर के आष्टा में मिल रही है। कंपनी ने जहां जमीन पसंद की है क्योंकि वहां आसपास किसी तरह के अतिक्रमण नहीं हैं, न ही धार्मिक स्थल है और ना ही किसी तरह की कोई समस्या है। यही कारण है कि कंपनी को यह जमीन पसंद आ गई।

मिलेगी सारी सुविधाएं
कंपनी के प्रोजेक्ट शुरू होने के बाद यहां पर बिजली, पानी, सड़क जैसी मूलभूत सुविधाएं एमपीआईडीसी के द्वारा दी जाएगी। गेल यहां पर 50 हजार करोड़ रुपए का निवेश करेगी। अधिकारियों के अनुसार गेल का प्रोजेक्ट शुरू होने के बाद अगर सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो 5 से 6 साल में यह प्रोजेक्ट शुरू हो जाएगा।

एथेने क्रैकिंग यूनिट लगाएगी
गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड यहां 50 हजार करोड़ रुपए से एथेने क्रैकिंग यूनिट लगाएगी। मध्य प्रदेश में गेल का यह सबसे बड़ा निवेश होगा। बताया जा रहा है कि कंपनी ने अपने इस प्रोजेक्ट के लिए महाराष्ट्र में भी जमीन देखी थी, लेकिन वहां बात नहीं बन पाई। इसके बाद कंपनी ने मध्य प्रदेश की ओर रुख किया और उसे सीहोर जिले की आष्टा की जमीन पसंद आ गई।

गौरतलब है कि गेल (इंडिया) लिमिटेड भारत में गैस उत्खनन करने वाली शीर्ष तकनीकी संस्था है। यह एक पब्लिक सेक्टर कंपनी है। गेल की स्थापना 1984 में हुई तथा इसका मुख्यालय नई दिल्ली में बनाया गया। गेल द्वारा भारत के साथ साथ विदेशों में भी कई परियोजनाएं संचालित की जा रही हैं। म्यांमार, वेनेजुएला व ईरान में परियोजनाएं आर्थिक तथा सामरिक दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।

Latest articles

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने की विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर सीहोर स्थित कलेक्ट्रेट...

बीएचईएल में पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

भोपाल। महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टी. यू. सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को संपन्न हुआ।...

बीएचईएल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति चुनाव को लेकर एआईबीईयू ने कॉर्पोरेट प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति (जॉइंट कमेटी), प्लांट...

बीएचईएल में AGM से GM पदोन्नति हेतु इंटरव्यू

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) में वर्ष 2026 की पदोन्नति प्रक्रिया के अंतर्गत...

More like this

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने की विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर सीहोर स्थित कलेक्ट्रेट...

मध्य प्रदेश में जल्द हो सकता है मंत्रिमंडल विस्तार, दिग्गज मंत्रियों की होगी छुट्टी-शामिल हो सकते हैं कई चौंकाने वाले नाम!

भोपाल। पश्चिम बंगाल सहित पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को...

मध्य प्रदेश में लगातार बढ़ रहीं आत्महत्याएं, 15 हजार के आंकड़ों के साथ देश में तीसरे स्थान पर

भोपाल। मध्य प्रदेश में आत्महत्या के लगातार बढ़ते मामले सामाजिक और मानसिक स्वास्थ्य व्यवस्था...