10.4 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeभोपालइस्लाम नगर गांव फिर बना जगदीशपुर, भगोड़े मुगल ने खूनी संघर्ष के...

इस्लाम नगर गांव फिर बना जगदीशपुर, भगोड़े मुगल ने खूनी संघर्ष के बाद बदल दिया था नाम

Published on

भोपाल

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से 14 किलोमीटर दूर इस्लाम नगर गांव का नाम अब जगदीशपुर हो गया है। केंद्र सरकार से मंजूरी मिलने के बाद राज्य सरकार ने इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। 308 साल पहले यह गांव जगदीशपुर के नाम से ही जाना जाता था। दोस्त मोहम्मद खान ने इसका नाम बदलकर इस्लाम नगर कर दिया था। इसे बदलकर जगदीशपुर करने की प्रक्रिया 30 साल से चल रही थी।

यह गांव ऐतिहासिक धरोहर को अपने में समेटे हुए है। यहां 17वीं शताब्दी में बना एक किला मौजूद है जिसे देखने यहां दुनियाभर के लोग पहुंचते हैं। यह गांव किले के अंदर तीन हिस्सों में बसा है। गांव में मकान दूर- दूर बने हैं। 2011 की जनगणना के अनुसार इसकी आबादी करीब साढ़े तीन हजार है।

इस गांव में 11वीं सदी के परमार कालीन मंदिर के पत्थर और मूर्तियां हैं। परमारों के बाद यह क्षेत्र गोंड राजा संग्राम शाह के बावन गढ़ों में से एक था। यहां एक गोंड महल भी बना हुआ है। गोंड शासकों के बाद इस गढ़ और किले पर देवड़ा राजपूतों का शासन रहा। 1715 में मुगल शासक औरंगजेब के भगोड़े सैनिक दोस्त मोहम्मद खान ने जगदीशपुर पर आक्रमण किया था, लेकिन वह गांव पर कब्जा जमाने में कामयाब नहीं हुआ।

इसके बाद दोस्त मोहम्मद ने षड्यंत्र का सहारा लिया। उसने राजपूत शासक देवरा चौहान को बेस नदी के किनारे सहभोज के लिए बुलाया। देवरा चौहान समेत राजपूत मेहमान जब रात में खाना खा रहे थे, तभी तम्बू की रस्सियां काट दी गईं और सभी राजपूतों को हलाल कर दिया गया। कहा जाता है कि इस नरसंहार में इतना खून बहा कि नदी का पानी लाल हो गया। तभी से यह नदी हलाली के नाम से जानी जाने लगी। इस तरह धोखे से जगदीशपुर पर दोस्त मोहम्मद ने कब्जा कर लिया और उसका नाम बदलकर इस्लामनगर कर दिया था।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this