17.3 C
London
Sunday, April 26, 2026
Homeभोपाल'कांग्रेस को सत्ता से दूर करना जरूरी', मोदी बोले – ये देश...

‘कांग्रेस को सत्ता से दूर करना जरूरी’, मोदी बोले – ये देश की प्रगति को रिवर्स गियर में ले जाएगी

Published on

भोपाल

मध्य प्रदेश में सियासी तापमान बढ़ता ही जा रहा है। देश के बड़े-बड़े दिग्गज यहां अपनी पार्टी के पक्ष में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने खुद बीजेपी के चुनाव प्रचार की कमान संभाली हुई है। गुरुवार को मध्य प्रदेश में एक रैली को संबोधित करते पीएम नरेंद्र मोदी ने राज्य के लोगों से कांग्रेस को कम से कम 100 साल के लिए सत्ता से वंचित करने को कहा।

चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस देश की प्रगति को ‘‘रिवर्स गियर’’ में ले जाएगी। पीएम ने राज्य के लोगों से कहा कि आपका एक वोट BJP को मध्य प्रदेश में सरकार बनाने, दिल्ली में मोदी को मजबूत करने और राज्य में कांग्रेस को सत्ता से दूर रखने में मदद करेगा।

कांग्रेस को बताया हिंदू विरोधी
पीएम नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर हिंदु विरोधी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण रोकने के लिए भगवान राम को काल्पनिक बताया था। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कहा कि हमने कांग्रेस के समय से सरकारी योजनाओं का लाभ ले रहे लगभग 10 करोड़ फर्जी लाभार्थियों को हटा दिया है।

उन्होंने राशन योजना के बारे में बात करते हुए कहा कि उनकी सरकार ने मुफ्त राशन योजना को अगले पांच साल तक बढ़ाने का संकल्प लिया है। पीएम ने इस दौरान यह भी बताया कि हमारी सरकार ने देश में गरीब लोगों को चार करोड़ पक्के मकान मुहैया कराए हैं।

Latest articles

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

More like this

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मप्र में जनगणना 2027 का बिगुल: 1 मई से शुरू होगा मकानों का सूचीकरण, कलेक्टरों को निर्देश जारी

भोपाल। मप्र में आगामी जनगणना 2027 को लेकर प्रशासनिक मशीनरी पूरी तरह सक्रिय हो...