13.7 C
London
Monday, June 15, 2026
Homeभोपाल'जो वादा किया वो निभाना पड़ेगा', सीएम मोहन यादव का इंतजार कर...

‘जो वादा किया वो निभाना पड़ेगा’, सीएम मोहन यादव का इंतजार कर रही आशा कार्यकर्ताओं ने अनोखे अंदाज में याद दिला प्रॉमिस

Published on

बड़वानी

मध्य प्रदेश के मुखिया डॉ मोहन यादव का रविवार के दिन बड़वानी जिले में दौरा रहा। यहां वे भगोरिया हाट के दौरा करने पहुंचे थे। इस दौरान आशा कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने के लिए अनूठे ढंग से पुराना वादा याद दिलाया। उन्होंने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के आने के पूर्व धूप में बैठकर फिल्मी अंदाज में गीत गाकर अपनी मांग रखी।

दरअसल, मुख्यमंत्री मोहन यादव से अपनी मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ता पानसेमल पहुंची। कार्यकर्ताओं ने ‘जो वादा किया वो निभाना पड़ेगा’ गाना गाकर विरोध दर्ज कराया। आशा कार्यकर्ताओं का ऐसा प्रदर्शन चर्चा का विषय बन गया।

भगोरिया हाट में शामिल होने आए थे सीएम
बड़वानी जिले के पानसेमल में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भगोरिया हाट में शामिल होने आये थे। इस दौरान आशा कार्यकर्ताओं ने उनसे मुलाकात कर अपनी समस्याओं के निदान करने के लिए ज्ञापन देने का मन बनाया था। इसके लिए उन्होंने अनूठा तरीका अपनाया। धूप में बैठकर मुख्यमंत्री का इंतजार कर रही आशा कार्यकर्ताओं ने एक फिल्मी गाना गाया जो आकर्षण का केंद्र बना। सभी आशा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के लिए गाना गाया कि ‘जो वादा किया वो निभाना पड़ेगा’।

पूर्व सीएम ने किया था वादा
उन्होंने कहा कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आशा कार्यकर्ताओं के लिए घोषणा की थी। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा था कि आशा कार्यकर्ता और सहयोगिनीयों का 1000 रुपए प्रतिमाह मानदेय बढ़ाया जाएगा। आशा कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह वादा अभी तक अधूरा है। उन्होंने सीएम मोहन को ज्ञापन देकर वादे को पूरा करने की मांग की है।

Latest articles

मुरैना में मोबाइल फटने से फैली ट्रेन में आग की अफवाह, रेल से कूदे चार यात्री दूसरी गाड़ी से कट गए

मुरैना। प्रदेश के मुरैना जिले के हेतमपुर और राजस्थान के धौलपुर रेल खंड के...

सीएम यादव ने जारी की लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त, 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में पहुंचे 1500 रुपये

सागर। मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत 37वीं किस्त...

सिवनी में बाघ दो आदिवासी महिलाओं पर किया, ग्रामीणों में दहशत

सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में बाघ के हमले की दो अलग-अलग घटनाओं...

More like this