9.5 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeभोपालहर-हर शंभू' गाने की धुन पर उड़ाई पतंग, देखिए एमपी के IPS...

हर-हर शंभू’ गाने की धुन पर उड़ाई पतंग, देखिए एमपी के IPS की अनोखी पतंगबाजी

Published on

शहडोल

मकर संक्रांति के मौके पर देशभर में पतंगबाजी की जाती है। इस मौके पर सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में शहडोल जोन के एडीजीपी डीसी सागर पंतगबाजी करते दिखे हैं। बड़ी बात ये है कि डीसी सागर ने हर-हर शंभू गाने पर जिस तरह से डांस करते हुए पतंगबाजी की है उसे देखकर हर कोई हैरान हो गया है। सोशल मीडिया में डीसी सागर का वीडियो वायरल हो गया है। लोग इस वीडियो को देखकर तरह-तरह के कमेंट भी कर रहे हैं। इसके साथ ही लोग उनके डांस की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। बता दें कि डीसी सागर सोशल मीडिया में अक्सर अपने वीडियो शेयर करते रहते हैं। इनके ज्यादातर वीडियो मोटिवेशनल होते हैं।

अपने अलग अंदाज के लिए जाने वाले शहडोल जोन के एडीजीपी डीसी सागर का हर हर शंभू गाने पर पतंगबाजी करते हुए डांसिंग हर किसी को पसंद आ रहा है। इस वायरल डांस पर यूजर्स, अधिकारी के अंदाज की तारीफों के पुल बांध रहे हैं। आपको बता दें कि शहडोल जोन के ADGP डीसी सागर का एक अलग अंदाज है। उनके फिटनेस की तारीफ सीएम शिवराज सिंह चौहान भी तारीफ कर चुके है।

पुलिस लाइन में आयोजित था कार्यक्रम
मकर संक्रांति के पर्व में देशभर में पतंगबाजी की जा रही है। लोग अलग-अलग अंदाज में पतंग बाजी कर मकर संक्रांति का पर्व मना रहे हैं। रविवार 15 जनवरी को शहडोल पुलिस लाइन ग्राउंड में शहडोल जोन के एडीजीपी डीसी सागर एवं जिले के अन्य अधिकारी भी वहां पहुंचे। पुलिस लाइन ग्राउंड में एडीजीपी डीसी सागर ने मकर संक्रांति पर पतंगबाजी करते हुए हर-हर शंभू गाने पर डांस किया।

56 साल की उम्र में फिट
शहडोल रेंज के एडीजीपी डीसी सागर फिटनेस को लेकर सीरियस रहते हैं। 56 साल की उम्र में एक्सरसाइज करते हैं। डीसी सागर युवाओं को योग और एक्सरसाइज करने के लिए अक्सर मोटिवेट करते रहते हैं।

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this