12.1 C
London
Thursday, June 11, 2026
Homeभोपालआधुनिक युग की लक्ष्मीबाई… बागेश्वर बाबा ने कर्नल सोफिया कुरैशी की जमकर...

आधुनिक युग की लक्ष्मीबाई… बागेश्वर बाबा ने कर्नल सोफिया कुरैशी की जमकर की तारीफ, पाकिस्तान को लताड़ दिया

Published on

छतरपुर:

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने छतरपुर में एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने पाकिस्तान पर जोरदार जुबानी हमला बोला। मीडिया को संबोधित करते हुए बागेश्वर बाबा ने भारतीय सेना की सराहना की और छतरपुर के नौगांव की मूल निवासी कर्नल सोफिया कुरैशी पर गर्व जताया।

बागेश्वर बाबा ने कर्नल सोफिया कुरैशी की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह भारत की गौरव हैं। बाबा ने सोफिया कुरैशी को आधुनिक युग की महारानी लक्ष्मीबाई बताया है। उन्होंने कहा कि सोफिया ने साबित कर दिया है कि हमारी बेटियां बेटों से कम नहीं हैं। बागेश्वर बाबा ने सरकार से आग्रह किया कि हर गांव और कस्बे में प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किए जाएं।

पाकिस्तान बिगड़ा हुआ बच्चा है
बागेश्वर बाबा ने कहा कि भर्ती से ज्यादा जरूरी है तैयारी। जरुरत पड़ने पर लड़के और लड़कियों को देश की सेवा और रक्षा के लिए तैयार रहना चाहिए। उन्होंने युवाओं को भारतीय सेना के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहने के लिए प्रोत्साहित किया। बागेश्वर बाबा ने पाकिस्तान को बिगड़ा हुआ बच्चा बताया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान समझौते की परवाह किए बिना संघर्ष विराम का उल्लंघन करता है।

पाकिस्तान के जश्न पर किया कटाक्ष
बागेश्वर बाबा ने खोखले जश्न पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि वे बिना युद्ध के ही जीत का दावा करते हुए पटाखे फोड़ रहे हैं। ऐसा जश्न सिर्फ पाकिस्तान में ही मनाया जा सकता है। हमारी सेना असली वीरता के साथ छोटी दिवाली मना रही थी। वहां मौजूद लोगों ने बागेश्वर बाबा के इस बयान की जमकर तारीफ की।

Latest articles

मीनाक्षी नटराजन मामले में सुप्रीम कोर्ट कल करेगा सुनवाई, आज नामवापसी की आखिरी तारीख

भोपाल। सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश से राज्यसभा सीट के लिए मीनाक्षी नटराजन का...

ओमान के तट पर भारतीय क्रू वाले जहाज पर लगातार दूसरे दिन हमला, होर्मुज में अमेरिकी हमले में 3 भारतीय मारे गए

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। ओमान के तट के पास लगातार दूसरे दिन भारतीय क्रू वाले जहाज...

MP में प्री-मानसून का असर: 34 ज़िलों में तूफ़ान और बारिश का अलर्ट; कुछ इलाकों में ओले गिरने की संभावना

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून के आने से पहले ही मौसम का मिजाज काफी...

प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया आभार

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर छत्तीसगढ़ के...

More like this

मीनाक्षी नटराजन मामले में सुप्रीम कोर्ट कल करेगा सुनवाई, आज नामवापसी की आखिरी तारीख

भोपाल। सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश से राज्यसभा सीट के लिए मीनाक्षी नटराजन का...

MP में प्री-मानसून का असर: 34 ज़िलों में तूफ़ान और बारिश का अलर्ट; कुछ इलाकों में ओले गिरने की संभावना

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून के आने से पहले ही मौसम का मिजाज काफी...

प्रगति नगर में आवासीय परिसर में अवैध निर्माण और फैक्ट्री संचालन पर नगर निगम की सख्त कार्रवाई

भोपाल। राजधानी के प्रगति नगर इलाके में नगर निगम की बिल्डिंग परमिशन (भवन अनुज्ञा)...