15 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeभोपालमध्य प्रदेश : 15 साल की छात्रा को बंधक बनाकर किया था...

मध्य प्रदेश : 15 साल की छात्रा को बंधक बनाकर किया था गैंग रेप, 48 घंटे में पांचों आरोपी गिरफ्तार

Published on

शहडोल,

मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में एक छात्रा के साथ सामूहिक बलात्कार किए जाने के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. पुलिस ने वारदात के करीब 48 घंटे बाद 15 वर्षीय एक लड़की के साथ गैंग रेप करने वाले पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों ने घटना को अंजाम देने से पहले मोबाइल के जरिए लड़की का वीडियो भी शूट किया था.

इस शर्मनाक वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों की शिनाख्त ऐश्वर्या निधि गुप्ता (36), सलीम कुरैशी (22), कैलाश पनिका (29), सलीम (18) और अफजल (28) के रूप में की गई है. यह वारदात शहडोल के कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्र की है. आरोपियों ने सोमवार की शाम को उस वक्त लड़की के साथ दरिंदगी की थी, जब वो एक कोचिंग सेंटर से अपने घर वापस लौट रही थी.

कोतवाली थाना प्रभारी राघवेंद्र तिवारी ने इस वारदात के बारे में जानकारी देते हुए पीटीआई को बताया कि घटना तब हुई, जब लड़की एक कोचिंग संस्थान से वापस लौट रही थी. इंस्पेक्टर राघवेंद्र तिवारी ने आगे बताया कि लड़की जब रास्ते में रुक कर अपने दोस्त से बात कर रही थी, तभी पांचों आरोपी वहां आ गए. उन्होंने छात्रा और उसके दोस्त से पूछा कि वे दोनों वहां क्यों खड़े हैं और उन्हें धमकी देने लगे. इस दौरान उन्होंने उनका वीडियो भी शूट करना शुरू कर दिया.

थाना प्रभारी के मुताबिक, वीडियो शूट करने के बाद आरोपी उस नाबालिग लड़की को जबरन पास के जंगल में ले गए और वहां उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया. वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौका-ए-वारदात से फरार हो गए. बाद में किसी तरह से पीड़िता अपनी सहेली के घर पहुंची और उसे आपबीती बताई, जिसके बाद उसके परिवार तक इस घटना की मिली.

शहडोल जिले के पुलिस अधीक्षक (SP) कुमार प्रतीक ने इस वारदात के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पीड़िता ने सोमवार देर रात पांच लोगों के खिलाफ सामूहिक बलात्कार की शिकायत दर्ज कराई गई थी. तभी पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली थी. और अब बुधवार को उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस अधीक्षक के मुताबिक, इस मामले में भारतीय दंड संहिता (IPC) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य : राज्यमंत्री कृष्णा गौर

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने मंगलवार को...