8.9 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeभोपालमध्य प्रदेश: 3 बेटियों के बाद पैदा हुआ बेटा तो शख्स ने...

मध्य प्रदेश: 3 बेटियों के बाद पैदा हुआ बेटा तो शख्स ने मन्नत पूरी करने युवक की मंदिर में दे दी बलि

Published on

रीवा,

मध्य प्रदेश के रीवा में नरबलि का सनसनीखेज मामला सामने आया है. तीन बेटियों के पिता ने बेटा होने की मन्नत पूरी होने पर एक युवक की बलि दे दी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ में उसने हैरान कर देने वाले खुलासे किए हैं. यह मामला रीवा जिले के बैकुंठपुर थाना अंतर्गत बेढौवा गांव का है. प्राचीन फूलमती माता मंदिर की चौखट पर 6 जुलाई को एक युवक की लाश मिली थी. इस युवक की गर्दन पर पीछे से कुल्हाड़ी से वार कर हत्या की गई थी. सुबह गांव के लोगों ने मंदिर में लाश देखी तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी.

घटनास्थल में कुल्हाड़ी बरामद
मौके पर पहुंचने के बाद बैकुंठपुर पुलिस ने इसकी जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी. सिरमौर एसडीओपी नवीन तिवारी अपने साथ एफएसएल यूनिट और डॉग स्क्वायड टीम को लेकर वहां पहुंचे. जांच के दौरान घटनास्थल में एक कुल्हाड़ी बरामद हुई. मृतक ने काले रंग की जींस पैंट पहनी थी, जबकि शर्ट शव के पास रखी मिली. जांच के लिए फॉरेंसिक टीम और साइबर सेल की भी मदद ली गई.

पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर शव को संजय गांधी स्मृति चिकित्सालय में पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा. इस बीच मृतक की पहचान क्योटी गांव के 18 वर्षीय दिव्यांश कोल रूप में की गई. जांच के बाद पता चला कि यह नरबलि का मामला है.

हत्या के बाद फरार हो गया था
एसडीओपी नवीन तिवारी ने बताया कि 32 वर्षीय रामलाल प्रजापति ने मन्नत पूरी होने पर नरबलि दी. पूछताछ में आरोपी रामलाल ने पुलिस को बताया कि उसकी तीन बेटियां हैं. उसने देवी से मन्नत मांगी थी कि अगर उसे बेटा होता है तो वो नरबलि देगा. जब तीन बेटियों के बाद घर में बेटा पैदा हुआ तो उसे मन्नत के मुताबिक एक युवक की बलि देनी थी. वह किसी लड़के की तलाश कर रहा था.

वारदात के दिन वह युवक उसे बकरियां चराते हुए मिल गया. सुनसान पाकर वह युवक को अपने साथ बेढ़ौआ गांव स्थित देवी मंदिर ले आया और कुल्हाड़ी से गला काटकर बलि दे दी. इसके बाद वह फरार हो गया. आरोपी तंत्र-मंत्र और गांव में झाड़-फूंक भी करता है. इससे पहले भी वह मंदिर में हाथ काट कर खून चढ़ा चुका है. पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर घटना के अन्य कारणों का पता लगाने में जुट गई है.

Latest articles

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने की विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर सीहोर स्थित कलेक्ट्रेट...

बीएचईएल में पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

भोपाल। महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टी. यू. सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को संपन्न हुआ।...

बीएचईएल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति चुनाव को लेकर एआईबीईयू ने कॉर्पोरेट प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति (जॉइंट कमेटी), प्लांट...

बीएचईएल में AGM से GM पदोन्नति हेतु इंटरव्यू

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) में वर्ष 2026 की पदोन्नति प्रक्रिया के अंतर्गत...

More like this

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने की विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर सीहोर स्थित कलेक्ट्रेट...

मध्य प्रदेश में जल्द हो सकता है मंत्रिमंडल विस्तार, दिग्गज मंत्रियों की होगी छुट्टी-शामिल हो सकते हैं कई चौंकाने वाले नाम!

भोपाल। पश्चिम बंगाल सहित पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को...

मध्य प्रदेश में लगातार बढ़ रहीं आत्महत्याएं, 15 हजार के आंकड़ों के साथ देश में तीसरे स्थान पर

भोपाल। मध्य प्रदेश में आत्महत्या के लगातार बढ़ते मामले सामाजिक और मानसिक स्वास्थ्य व्यवस्था...