12.1 C
London
Thursday, June 11, 2026
Homeभोपालमध्य प्रदेश : पार्किंग में युवक-युवती कर रहे थे अश्लील हरकत, हिंदूवादी...

मध्य प्रदेश : पार्किंग में युवक-युवती कर रहे थे अश्लील हरकत, हिंदूवादी संगठनों ने पुलिस को सौंपा, युवती का शिकायत करने से इनकार

Published on

इंदौर

मध्य प्रदेश के इंदौर शहर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। शहर के अपोलो टावर की पार्किंग में युवक-युवती के साथ अश्लील हरकत करते पकड़ा गया है। समुदाय विशेष युवक एक हिन्दू युवती के साथ यह शर्मनाक हरकत कर रहा था। घटना की सूचना मिलते ही कुछ हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और युवक को पकड़ लिया।

शुरुआत में युवक ने अपनी पहचान छिपाते हुए खुद का नाम कुशल प्रजापत बताया। लेकिन जब हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने युवक से उससे उसकी आईडी मांगी गई तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। युवक की पहचान कुसहाल खान निवासी खजराना के रूप में हुई। कार्यकर्ताओं ने तुरंत एक्शन लिया।

मोबाइल देख पुलिस भी हुई हैरान
मौके पर पहुंचे संगठन के नेताओं ने पुलिस को बुलाया और युवक का मोबाइल फोन जांचने की मांग की। जब फोन की जांच की गई, तो उसमें कई हिंदू युवतियों के साथ आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो मिले। इसके बाद संगठन के कार्यकर्ताओं ने युवक को तुकोगंज थाना पुलिस के हवाले कर दिया।

पार्किंग में कर रहे थे अश्लील हरकत
तुकोगंज थाना प्रभारी जितेंद्र यादव के अनुसार, आरोपी युवक और युवती दोनों रेडीमेड कपड़ों की एक दुकान में काम करते हैं। जिस समय यह घटना घटी, दोनों अपोलो टावर की पार्किंग में स्कूटर पर बैठे थे। और सार्वजनिक स्थान पर अनुचित व्यवहार कर रहे थे। वहीं, एक अन्य युवक पास ही बाइक पर खड़ा था, जिसका वीडियो फुटेज भी सामने आया है।

युवती का शिकायत करने से इनकार
पुलिस ने युवती से भी बातचीत की गई। लेकिन उसने किसी प्रकार की शिकायत दर्ज कराने से इनकार कर दिया है। ऐसे में पुलिस ने केवल युवक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि अपोलो टावर जैसे स्थानों पर इस प्रकार की घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं।

पहले भी सुर्खियों में रहा है अपोलो टावर
गौरतलब है कि अपोलो टावर में पहले भी इसी तरह के मामले लगातार सामने आते रहे हैं। वर्ष 2023 में इसी स्थान से एक ‘लव जिहाद’ से जुड़ा मामला सामने आया था। जिसमें आरोपी युवक जिशान खान ने नाम बदलकर एक हिंदू युवती से दोस्ती की थी। बाद में उसने युवती का अश्लील वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी दी और एक लाख रुपये की मांग करने लगा।

Latest articles

मीनाक्षी नटराजन मामले में सुप्रीम कोर्ट कल करेगा सुनवाई, आज नामवापसी की आखिरी तारीख

भोपाल। सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश से राज्यसभा सीट के लिए मीनाक्षी नटराजन का...

ओमान के तट पर भारतीय क्रू वाले जहाज पर लगातार दूसरे दिन हमला, होर्मुज में अमेरिकी हमले में 3 भारतीय मारे गए

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। ओमान के तट के पास लगातार दूसरे दिन भारतीय क्रू वाले जहाज...

MP में प्री-मानसून का असर: 34 ज़िलों में तूफ़ान और बारिश का अलर्ट; कुछ इलाकों में ओले गिरने की संभावना

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून के आने से पहले ही मौसम का मिजाज काफी...

प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया आभार

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर छत्तीसगढ़ के...

More like this

मीनाक्षी नटराजन मामले में सुप्रीम कोर्ट कल करेगा सुनवाई, आज नामवापसी की आखिरी तारीख

भोपाल। सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश से राज्यसभा सीट के लिए मीनाक्षी नटराजन का...

MP में प्री-मानसून का असर: 34 ज़िलों में तूफ़ान और बारिश का अलर्ट; कुछ इलाकों में ओले गिरने की संभावना

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून के आने से पहले ही मौसम का मिजाज काफी...

प्रगति नगर में आवासीय परिसर में अवैध निर्माण और फैक्ट्री संचालन पर नगर निगम की सख्त कार्रवाई

भोपाल। राजधानी के प्रगति नगर इलाके में नगर निगम की बिल्डिंग परमिशन (भवन अनुज्ञा)...