8.9 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeभोपालप्रबंध संचालक ने बच्चों को परोसा खाना, प्रमुख सचिव ने बांटी चॉकलेट्स

प्रबंध संचालक ने बच्चों को परोसा खाना, प्रमुख सचिव ने बांटी चॉकलेट्स

Published on

— दिव्यांग बच्चों और वृद्धजनों के साथ मनाया मध्यप्रदेश पर्यटन का स्थापना दिवस
— बच्चों की कविताओं और गीतों से हुए मंत्रमुग्ध
— मप्र पर्यटन ने प्रदेश की सभी इकाइयों में आयोजित की विभिन्न गतिविधियां

भोपाल।

मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम ने शुक्रवार को अपना 46वां स्थापना दिवस दिव्यांग और वृद्धजनों के साथ अनूठे अंदाज में मनाया। निगम को भोपाल स्थित इकाईयों क्रमशः भोपाल एक्सप्रेस रेल कोच रेस्टोरेंट में आरूषि संस्था के दिव्यांग बच्चों, होटल पलाश रेसीडेंसी में अपना घर एवं आसरा संस्था के वृद्धजनों और विंड एंड वेव्स में बाल निकेतन के निराश्रित बच्चों को दोपहर के भोजन पर आमंत्रित किया गया।

प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति और प्रबंध संचालक मप्र टूरिज्म बोर्ड शिव शेखर शुक्ला एवं पर्यटन विकास निगम के प्रबंध संचालक डॉ. इलैया राजा टी ने भोपाल एक्सप्रेस रेलवे कोच रेस्टोरेंट में बच्चों के बीच पहुंचें। यहां उन्हें चॉकलेट्स एवं गिफ्ट्स बांटे, साथ ही खाना परोसा। जहां एक ओर रेल कोच रेस्टोरेंट और विंड एंड वेव्स में बच्चों ने लजीज व्यंजनों का आनंद लेते हुए कविताएं सुनाई, वहीं पलाश रेसीडेंसी में वृद्धजनों ने शेर ओ शायरी सुनाकर माहौल खुशनुमा बना दिया।

प्रमुख सचिव श्री शुक्ला ने बताया कि निगम के स्थापना दिवस को मप्र पर्यटन दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसे यादगार बनाने हेतु यह नवाचार किया गया है। इन पुनीत सामाजिक कार्यों के अलावा एमपीटी की सभी होटल्स में डिस्काउंट ऑफर्स चलाए गए, इधर निगम की होटल्स और रिजॉर्ट्स और रेस्टोरेंट्स में आज अन्य स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ श्री अन्न (मिलेट्स) से बने विशेष व्यजंन जैसे कंगनी का दलिया, बाजरे का खिचड़ा, ज्वार के पराठे, कोदो की खीर आदि व्यंजन भी अतिथियों और फूड लवर्स को परोसे गए।

निगम मुख्यालय पर्यटन भवन में भी मनाया स्थापना दिवस
इससे पूर्व पर्यटन निगम के मुख्यालय पर्यटन भवन में आयोजित कार्यक्रम में प्रमुख सचिव श्री शुक्ला ने निगम के अधिकारियों-कर्मचारियों को स्थापना दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए निगम के आगामी 50 वें स्थापना दिवस के लिए नए लक्ष्यों एवं सुविधाओं में विस्तार हेतु दिशा-निर्देश दिए। निगम के प्रबंध संचालक डॉ. इलैया राजा टी. ने भी पर्यटन निगम परिवार को शुभकामनाएं देते हुए निगम के 46 वर्षों के विकास यात्रा और उसमें योगदान देने वाले वर्तमान में कार्यरत तथा सेवानिवृत हो चुके समस्त अधिकारी कर्मचारियों के योगदान की सराहना की।

सैर सपाटा, लाइट एंड साउंड शो का लिया नि:शुल्क आनंद
निगम के प्रबंध संचालक डॉ.इलैया राजा टी ने बताया कि शहरवासियों के लिये इस दिन को यादगार बनाने हेतु विभिन्न पहल की गई। भोपाल में सैर सपाटा में पर्यटकों को मुफ्त प्रवेश दिया गया। ओरछा, ग्वालियर, चंदेरी, बुरहानपुर, इंदौर, मांडू, पचमढ़ी में मौजूद एमपीटी होटल एवं रिसोर्ट्स में ठहरे अतिथियों ने लाइट एंड साउंड शो का नि:शुल्क आनंद लिया।

Latest articles

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने की विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर सीहोर स्थित कलेक्ट्रेट...

बीएचईएल में पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

भोपाल। महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टी. यू. सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को संपन्न हुआ।...

बीएचईएल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति चुनाव को लेकर एआईबीईयू ने कॉर्पोरेट प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति (जॉइंट कमेटी), प्लांट...

बीएचईएल में AGM से GM पदोन्नति हेतु इंटरव्यू

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) में वर्ष 2026 की पदोन्नति प्रक्रिया के अंतर्गत...

More like this

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने की विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर सीहोर स्थित कलेक्ट्रेट...

मध्य प्रदेश में जल्द हो सकता है मंत्रिमंडल विस्तार, दिग्गज मंत्रियों की होगी छुट्टी-शामिल हो सकते हैं कई चौंकाने वाले नाम!

भोपाल। पश्चिम बंगाल सहित पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को...

मध्य प्रदेश में लगातार बढ़ रहीं आत्महत्याएं, 15 हजार के आंकड़ों के साथ देश में तीसरे स्थान पर

भोपाल। मध्य प्रदेश में आत्महत्या के लगातार बढ़ते मामले सामाजिक और मानसिक स्वास्थ्य व्यवस्था...