8.2 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeभोपाल​​​​​​भोपाल में 20 मिनट 10 सेकंड में 4Km चली मेट्रो: मुख्यमंत्री बोले-...

​​​​​​भोपाल में 20 मिनट 10 सेकंड में 4Km चली मेट्रो: मुख्यमंत्री बोले- जरूरत पड़ी तो सीहोर-विदिशा तक ले जाएंगे

Published on

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को भोपाल मेट्रो को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने सुभाष नगर से रानी कमलापति स्टेशन तक मेट्रो में सफर किया। इस फाइनल ट्रायल रन में ट्रेन ने 20 मिनट 10 सेकंड में 4 किमी का सफर तय किया।करीब 10 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से मेट्रो ट्रैक पर चली। सभी स्टेशनों का काम पूरा होने के बाद दिल्ली से सेफ्टी टीम आएगी और निरीक्षण करेगी। दिल्ली की टीम के ‘ओके’ के बाद अगले साल मई-जून तक कमर्शियल रन यानी आम लोगों के लिए मेट्रो चलने लगेगी।

इससे पहले सुभाष नगर डिपो में सीएम शिवराज ने कहा- मेट्रो यहीं नहीं रुकेगी। इसका विस्तार कर मंडीदीप भी ले जाएंगे, जरूरत पड़ी तो सीहोर और विदिशा भी ले जाएंगे। सीएम ने कहा- मैं बचपन से भोपाल आता था। पहले यहां तांगा चलता था। पहले छोटा सा भोपाल था। तांगे वाला भोपाल था। तांगे से आगे बढ़े तो भट्ट सूअर आए। इसके बाद छोटे ऑटो आए। टैक्सियां चलीं। फिर स्मार्ट बस चलीं। अब हम सफर तय कर रहे हैं तांगे से लेकर मेट्रो तक का।

लोग मजाक उड़ाते थे कि कहां मेट्रो चलेगी
सीएम शिवराज ने कहा- पहले लोग हमारा मजाक उड़ाते थे कि कहां मेट्रो चलेगी, लेकिन जो हमने कहा था, वो किया। गड्‌ढों वाला मध्यप्रदेश मेट्रो वाला हो गया है। मेट्रो में कार वाला, दोपहिया वाला भी सफर करेगा। ये सभी को एक समान बना देगी।सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल मेट्रो में सफर किया। मेट्रो के तीनों कोच में कुल 165 लोग सवार थे। इनमें सीएम के अलावा मंत्री, विधायक, महापौर समेत अन्य जनप्रतिनिधि, मेट्रो कॉर्पोरेशन के अफसर भी शामिल थे।

दिल्ली टीम के ‘ओके’ के बाद चलेगी मेट्रो
सुभाष नगर से एम्स के बीच कुल 8 स्टेशन हैं। इनमें से फाइनल ट्रायल रन 5 स्टेशन- सुभाष नगर से रानी कमलापति के बीच हुआ है। आगे के 3 स्टेशन डीआरएम ऑफिस, अलकापुरी और एम्स का काम अधूरा है। ट्रायल रन रूट वाले सुभाष नगर स्टेशन का काम लगभग 95% पूरा हो चुका है। केंद्रीय स्कूल, डीबी मॉल, एमपी नगर और रानी कमलापति स्टेशन के फिनिशिंग के सभी काम बाकी है। अगले कुछ महीनों में इनका काम पूरा किया जाएगा। रानी कमलापति से डीआरएम ऑफिस स्टेशन के बीच स्टील ब्रिज बनेगा। अभी यह राजस्थान के अलवर में तैयार हो रहा है। 65 मीटर लंबे इस ब्रिज की लागत 11 करोड़ रुपए आएगी। सभी स्टेशनों का काम पूरा होने के बाद दिल्ली से सेफ्टी टीम आएगी और निरीक्षण करेगी। दिल्ली की टीम के ‘ओके’ के बाद अगले साल मई-जून तक कमर्शियल रन यानी आम लोगों के लिए मेट्रो चलने लगेगी।

17 सितंबर को भोपाल पहुंचे थे मेट्रो कोच
भोपाल मेट्रो के ट्रायल रन को लेकर सुभाष नगर स्टेशन पर उत्सव का माहौल है। यहां स्कूल-कॉलेज के स्टूडेंट्स को भी बुलाया गया। साथ ही मेट्रो को देखने के लिए बड़ी संख्या में लाेग पहुंचे। गुजरात के सांवली (वडोदरा) से करीब 850 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद 17 सितंबर की रात में कोच भोपाल लाए गए थे। 18 सितंबर को उन्हें डिपो में बने इंस्पेक्शन बे लाइन (IBL) पर लाया गया था। इसके बाद सीनियर इंजीनियर्स, टेक्निकल एक्सपर्ट्स, सुपरवाइजर सहित 50 से ज्यादा लोगों की टीम कोच को कनेक्ट करने और उनकी टेस्टिंग में लगी थी। 8 दिन यह काम करने के बाद 26 सितंबर को मेट्रो ट्रैक पर चलाकर देखी गई थी। 6 दिन तक मेट्रो को कई बार ट्रैक पर लाया गया। सोमवार को भी मेट्रो को ट्रैक पर चलाकर देखा गया।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

वृद्धों के अनुभवों का लाभ लेकर राष्ट्र निर्माण में जुटें युवा: डॉ. अभिजीत देशमुख

भोपाल। राजधानी के जवाहर चौक स्थित डॉ. अभिजीत देशमुख के सभागार में 'अभिव्यक्ति विचार...

भोपाल मेट्रो: मिशन मोड में होगा काम, बरखेड़ी की आरा मशीनें होंगी शिफ्ट

भोपाल। राजधानी में मेट्रो रेल प्रोजेक्ट की बाधाओं को दूर करने और निर्माण कार्य...

कुंभ वायरल गर्ल मामला: पति का दावा- ‘पत्नी प्रेग्नेंट है, पुलिस के सामने नहीं हो सकती पेश’

कोच्चि/भोपाल। प्रयागराज महाकुंभ से सुर्खियों में आई 'वायरल गर्ल' का मामला एक बार फिर...