21.6 C
London
Monday, June 1, 2026
Homeभोपालराज्यमंत्री गौर को पांच राज्यों में जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने...

राज्यमंत्री गौर को पांच राज्यों में जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की मिली जिम्मेदारी

Published on

ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के. लक्ष्मण के नेतृत्व में राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक आयोजित

नई दिल्ली। ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के. लक्ष्मण के नेतृत्व में रविवार को नई दिल्ली में राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक आयोजित हुई। इसमें केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। आगामी जनसंपर्क अभियानों एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर पदाधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

बैठक में संकल्प लिया गया कि ओबीसी मोर्चा संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाते हुए केंद्र सरकार के विकास कार्यों और सामाजिक न्याय के संकल्प को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाया जाएगा।

इस अवसर पर पार्टी नेतृत्व ने पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर को पांच राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों में केंद्र सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, मुंबई, तेलंगाना तथा दादरा एवं नगर हवेली में प्रवास कर विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने का दायित्व दिया गया है।

Latest articles

नौतपा में लू की जगह बारिश-ओले गिरे, पूरे प्रदेश में बदला मौसम; 47 जिलों में बारिश का अलर्ट

भोपाल। नौतपा का नाम आते ही भीषण गर्मी और लू का ख्याल आता है,...

भाजपा विधायक ने सिंधिया समर्थक दो मंत्रियों पर साधा निशाना, प्रद्युम्न सिंह तोमर को बताया ‘नकारा’

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी में पुराने नेताओं और ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक खेमे के बीच...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

भेल सोसाइटी के प्रतिभा सम्मान समारोह में 350 प्रतिभाओं का सम्मान, बीएचईएल के कार्यपालक निदेशक रहे मुख्य अतिथि

भोपाल। बीएचईएल शिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी द्वारा बीएचईएल सांस्कृतिक भवन, पिपलानी भोपाल में...

More like this

नौतपा में लू की जगह बारिश-ओले गिरे, पूरे प्रदेश में बदला मौसम; 47 जिलों में बारिश का अलर्ट

भोपाल। नौतपा का नाम आते ही भीषण गर्मी और लू का ख्याल आता है,...

भाजपा विधायक ने सिंधिया समर्थक दो मंत्रियों पर साधा निशाना, प्रद्युम्न सिंह तोमर को बताया ‘नकारा’

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी में पुराने नेताओं और ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक खेमे के बीच...