32.9 C
London
Wednesday, June 24, 2026
Homeभोपालराज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया निर्माणाधीन 10 लेन सड़क का औचक निरीक्षण,...

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया निर्माणाधीन 10 लेन सड़क का औचक निरीक्षण, अगस्त 2027 तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश

Published on

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने शनिवार को भोपाल में निर्माणाधीन 10 लेन सड़क परियोजना के कार्य का औचक निरीक्षण कर जमीनी हकीकत का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की और कार्य एजेंसी व अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ तय समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के कड़े निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान राज्यमंत्री गौर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में अभूतपूर्व विकास कार्य हो रहे हैं।

यह 10 लेन सड़क परियोजना भी इसी तीव्र विकास यात्रा का एक बेहद महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिससे शहर की यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव आएगा। राज्यमंत्री गौर ने निर्माण की समय-सीमा स्पष्ट करते हुए कहा कि 10 लेन सड़क का यह भव्य निर्माण कार्य हर हाल में अगस्त 2027 तक पूर्ण कर लिया जाएगा। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य में सामने आ रही कुछ व्यवस्थागत समस्याओं एवं अव्यवस्थाओं को बेहद गंभीरता से लिया और उनके तत्काल निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण एजेंसी और प्रशासनिक अधिकारियों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि निर्माण कार्य के दौरान आम नागरिकों को यातायात, आवागमन एवं अपनी दैनिक गतिविधियों में किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े, इसे हर हाल में सुनिश्चित किया जाए।

इसके लिए प्रभावित क्षेत्रों में वैकल्पिक मार्गों और सुव्यवस्थित ट्रैफिक डायवर्जन की पुख्ता व्यवस्था की जाए। उन्होंने साफ लहजे में कहा कि जनसुविधा, सुगम यातायात एवं गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है, और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही या ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

Latest articles

लापरवाह ठेकेदारों पर कसेगा शिकंजा, तीन दिन में काम पूरा न होने पर होंगे ब्लैक लिस्ट : राज्यमंत्री कृष्णा गौर

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने विकास...

भेल में यूनियन चुनाव की बढ़ी चुनौती, 20 प्रतिशत वोट के बिना नहीं मिलेगी मान्यता

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल में मान्यता प्राप्त यूनियन के आगामी चुनाव...

भेल के शीर्ष अधिकारियों ने आम कर्मचारियों की तरह कतार में खड़े होकर किया भोजन, कैंटीन व्यवस्था का लिया जायजा

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भोपाल की प्लांट कमेटी की बैठक में हेस्टू...

मध्य प्रदेश में 52% कम बारिश, मानसून की देरी से आधा सूखा जून, 4 जिलों में लू, 30 में बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक में हो रही देरी का असर बारिश...

More like this

लापरवाह ठेकेदारों पर कसेगा शिकंजा, तीन दिन में काम पूरा न होने पर होंगे ब्लैक लिस्ट : राज्यमंत्री कृष्णा गौर

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने विकास...

मध्य प्रदेश में 52% कम बारिश, मानसून की देरी से आधा सूखा जून, 4 जिलों में लू, 30 में बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक में हो रही देरी का असर बारिश...

भाजपा संगठन में बड़ा बदलाव, प्रदेश कार्यसमिति और स्थायी आमंत्रित सदस्यों की घोषणा

भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा से बड़ी खबर सामने आ रही है। पार्टी ने प्रदेश...