15.8 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeभोपालप्रेम त्रिकोण में नाबालिग की दिनदहाड़े हत्या, सिरफिरे ने सरेराह घोंपा चाकू,...

प्रेम त्रिकोण में नाबालिग की दिनदहाड़े हत्या, सिरफिरे ने सरेराह घोंपा चाकू, वीडियो वायरल

Published on

जबलपुर,

मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर में एक शख्स ने सरेआम 17 वर्षीय लड़की को चाकू घोंपकर मार डाला. आरोपी लड़की से जबरन बात करना चाहता था, लेकिन उसने इनकार कर दिया था. इसी से नाराज होकर उसने इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.

सिटी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (ओमती) राजेश कुमार राठौर ने बताया कि ये घटना सोमवार शाम को ओमती इलाके में हुई है. पीड़िता तमन्ना और आरोपी गुफरान (20) एक-दूसरे को पहले से जानते थे. लेकिन पिछले कुछ समय से पीड़िता ने आरोपी से बातचीत बंद कर दी थी, जिससे वो नाराज चल रहा था.

सोमवार को आरोपी ने पीड़िता को रास्ते में रोक लिया. उससे जबरन बातचीत करनी चाही, लेकिन उसे मना कर दिया. इसके बाद सिरफिरे शख्स ने चाकू से गोंदकर उसकी हत्या कर दी. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लड़की को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया.

इस वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में आरोपी पीड़िता को चाकू मारते दिख रहा है. इसके बाद राहगीर उसे पकड़ने के लिए दौड़ाते हैं, लेकिन वो फरार हो जाता है. पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है.

इस घटना में प्रेम त्रिकोण की बात भी सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि तमन्ना और गुफरान एक-दूसरे के साथ रिलेशन में थे. लेकिन पिछले कुछ दिनों से तमन्ना की दोस्ती एक दूसरे लड़के से हो गई थी. वो अक्सर उस लड़के के साथ कार से घूमने जाया करती थी, जो गुफरान को नागवार गुजरती थी.

गुफरान तमन्ना को दूसरे लड़के से मिलने से मना किया करता था. वारदात वाले दिन पीड़िता अपने नए दोस्त के साथ घूमने गई थी. वो जैसे ही वापस आई और कार से नीचे उतरी, पिछे से आ रहे गुफरान ने चाकू से उस पर वार कर दिया. पीड़िता के परिजनों ने पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई है.

Latest articles

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

सुविधाओं के विस्तार के साथ सिंहस्थ 2028 की व्यापक तैयारियां शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी हाईटेक सुविधा

उज्जैन। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में अब सुविधाओं के विस्तार के...

More like this