12.1 C
London
Thursday, June 11, 2026
Homeभोपालशिव ‘राज’ में शुरू हुई योजना पर मोहन सरकार का ब्रेक, बंद...

शिव ‘राज’ में शुरू हुई योजना पर मोहन सरकार का ब्रेक, बंद हो गई ये स्कीम

Published on

भोपाल

तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यकाल में शुरू हुए मुख्यमंत्री यूथ इंटर्नशिप फॉर प्रोफेशनल डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत हो रही जन सेवा मित्रों की नियुक्ति पर मोहन सरकार ने ब्रेक लगा दिया है। चयनित किए जन सेवा मित्रों की इंटर्नशिप बंद कर दी गई है। नए चयन भी रोक दिए गए हैं। सरकार ने मुख्यमंत्री जन सेवकों को दोबारा नियुक्ति देने से इनकार किया है। इसके तहत अभी तक प्रदेश में प्रशासन और जनता के बीच सेतु का काम करने 9390 जन सेवा मित्र नियुक्त किए गए थे।

विधानसभा में विधायक जगन्नाथ सिंह रघुवंशी के सवाल के लिखित जवाब में सरकार ने बताया है कि फरवरी 2023 में 4695 इन्टर्न और अगस्त 2023 में 4695 नवीन (जन सेवा मित्रों) को कौशल विकास के लिए इन्टर्नशिप प्रदान की गई थी। प्रोग्राम के अंतर्गत फरवरी 2023 में चयनित 4695 इन्टर्न (जन सेवा मित्र) को 4 फरवरी 2023 से 3 अगस्त 2023 तक इन्टर्नशिप प्रदान की गई थी।

पहले बढ़ाई गई थी जनसेवा मित्रों की इंटर्नशिप अवधि
बूट कैंप-1 में की गई तत्कालीन सीएम की घोषणा के अनुसार कार्य मूल्यांकन के बाद पात्र पाए गए 4401 जन सेवा मित्रों की इंटर्नशिप अवधि आगामी 6 माह और बढ़ाई गई थी। अगस्त 2023 में 4695 नवीन जन सेवा मित्रों को इन्टर्नशिप अगस्त 2023 से जनवरी 2024 तक प्रदान की गई थी। यह इंटर्नशिप प्रदान की गई अधिकतम संया है। जन सेवा मित्र के लिए पूर्व संचालित स्कीम की अवधि जनवरी 2024 में समाप्त हो चुकी है। इसलिए जन सेवकों को पुन: नियुक्ति पर रखने के लिए किसी पॉलिसी पर विचार करने का प्रश्न ही नहीं है।

जानें क्या थी योजना
मुख्यमंत्री जन सेवा मित्र योजना, मध्य प्रदेश सरकार द्वारा 15 अगस्त 2023 को शुरू की गई थी। इस योजना का मुख्य उद्देश्य लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना और युवाओं को रोजगार अवसर प्रदान करना था। तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस योजना का ऐलान किया, जिसके तहत दो चरणों में 9 हजार 390 जन सेवा मित्रों की नियुक्ति की गई थी।

इस योजना के तहत नियुक्त जनसेवा मित्र गांव-गांव जाकर सरकारी योजनाओं के लिए फॉर्म भरवाने और जागरुकता फैलाने का काम करते थे। इन जनसेवा मित्रों को प्रति माह लगभग 8,000 रुपये वेतन दिया जाता था। सरकार का लक्ष्य हर 50 परिवारों के लिए एक जनसेवा मित्र नियुक्त करना था, ताकि वे स्थानीय स्तर पर लोगों की समस्याओं का समाधान करा सकें और सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू कर सकें। लेकिन मौजूदा सरकार (Mohan Sarkar) ने इस योजना पर ब्रेक लगा दिया है।

Latest articles

मीनाक्षी नटराजन मामले में सुप्रीम कोर्ट कल करेगा सुनवाई, आज नामवापसी की आखिरी तारीख

भोपाल। सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश से राज्यसभा सीट के लिए मीनाक्षी नटराजन का...

ओमान के तट पर भारतीय क्रू वाले जहाज पर लगातार दूसरे दिन हमला, होर्मुज में अमेरिकी हमले में 3 भारतीय मारे गए

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। ओमान के तट के पास लगातार दूसरे दिन भारतीय क्रू वाले जहाज...

MP में प्री-मानसून का असर: 34 ज़िलों में तूफ़ान और बारिश का अलर्ट; कुछ इलाकों में ओले गिरने की संभावना

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून के आने से पहले ही मौसम का मिजाज काफी...

प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया आभार

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर छत्तीसगढ़ के...

More like this

मीनाक्षी नटराजन मामले में सुप्रीम कोर्ट कल करेगा सुनवाई, आज नामवापसी की आखिरी तारीख

भोपाल। सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश से राज्यसभा सीट के लिए मीनाक्षी नटराजन का...

MP में प्री-मानसून का असर: 34 ज़िलों में तूफ़ान और बारिश का अलर्ट; कुछ इलाकों में ओले गिरने की संभावना

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून के आने से पहले ही मौसम का मिजाज काफी...

प्रगति नगर में आवासीय परिसर में अवैध निर्माण और फैक्ट्री संचालन पर नगर निगम की सख्त कार्रवाई

भोपाल। राजधानी के प्रगति नगर इलाके में नगर निगम की बिल्डिंग परमिशन (भवन अनुज्ञा)...