9.3 C
London
Tuesday, March 31, 2026
HomeभोपालMP: बागेश्वर और कुबेरेश्वर धाम में 2 महिलाओं ने तोड़ा दम, बदइंतजामी...

MP: बागेश्वर और कुबेरेश्वर धाम में 2 महिलाओं ने तोड़ा दम, बदइंतजामी से मचा हाहाकार

Published on

सीहोर/छतरपुर,

मध्य प्रदेश में एक ही दिन के भीतर दो प्रख्यात कथावाचकों की बड़ी लापरवाही सामने आई है. जहां सीहोर के कुबेरेश्वर धाम में उमड़ी भीड़ के बीच एक महिला की हार्टअटैक से मौत हो गई, तो वहीं छतरपुर के बागेश्वर धाम में भी बीमार महिला ने दम तोड़ दिया. दोनों ही महिलाएं कथा आयोजकों और प्रशासनिक अव्यवस्थाओं का शिकार हुईं. फिलहाल इन दोनों ही मामलों में कोई कार्रवाई नहीं हुई है.

पहला मामला सूबे की राजधानी भोपाल से महज 40 किलोमीटर दूर सीहोर जिले का है. यहां स्थित कुबेरेश्वर धाम में अंतरराष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा 16 से 22 फरवरी तक शिव महापुराण कथा सुना रहे हैं. इन दिनों कथित चमत्कारी रुद्राक्ष बांटे जाने हैं, जिन्हें लेने के लिए श्रद्धालुओं की अत्यधिक भीड़ उमड़ पड़ी है.

इसी बीच, रुद्राक्ष लेने के लिए महाराष्ट्र से आई एक महिला चक्कर खाकर गिर गई और घटनास्थल पर ही उसकी दिल का दौरा पड़ने से दर्दनाक मौत हो गई. सूचना के बाद मौके पर पहुंची मंडी थाना पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच करने की बात कही.

दरअसल, कुबेरेश्वर धाम के पीठाधीश्वर और अंतरराष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा शिव महापुराण कथा सुनने श्रद्धालुओं की अत्यधिक भीड़ उमड़ पड़ी है. चारों तरफ श्रद्धालु ही श्रद्धालु नजर आ रहे हैं. इसी बीच रुद्राक्ष लेने के लिए महाराष्ट्र से आई 50 वर्षीय महिला मंगल बाई पति गुलाब जोकि महाराष्ट्र के मालेगांव से अपने परिजनों के साथ आई थी, कुबेरेश्वर धाम में अचानक चक्कर खाकर गिर पड़ी और घटनास्थल पर ही से उसकी मौके पर ही मौत हो गई. सूचना के बाद मौके पर पहुंची मंडी पुलिस के द्वारा महिला का पीएम करा कर शव परिजनों को सौंपा गया है. वहीं, मंडी पुलिस ने भी मामले में मर्ग कायम कर लिया है.

40 Km लंबा जाम, कई वाहन चालक फंसे
कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के कुबेरेश्वर धाम में शुरू हुए रुद्राक्ष महोत्सव में रुद्राक्ष वितरण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए देश भर से आए श्रद्धालुओं की वजह से भोपाल इंदौर हाईवे पर जाम लग गया करीब 10 किलो मीटर से भी ज्यादा लंबा जाम लग गया. कई वाहन चालक जाम में फंस गए. श्रद्धालुओं ने अब पैदल चलना शुरू कर दिया है. सड़कों पर श्रद्धालुओं का जन सैलाब उमड़ पड़ा है.

बागेश्वर धाम में हरियाणा की महिला ने तोड़ा दम
उधर, छतरपुर जिले के गढ़ा गांव स्थित बागेश्वर धाम में बीते दिन फिरोजाबाद की नीलम (40 साल) ने अव्यवस्थाओं के चलते दम तोड़ दिया. नीलम किडनी की गंभीर बीमारी से ग्रसित थी. मृतका के पति देवेंद्र ने बताया कि एम्स के डॉक्टरों ने मना कर दिया था. इसके बाद 13 जनवरी को वह बागेश्वर धाम इस उम्मीद में आए थे कि उनकी पत्नी ठीक हो जाएगी.

देवेंद्र सिंह अपनी पत्नी के मौत का कारण मध्य प्रदेश पुलिस को बताते हैं. उन्होंने कहा कि बागेश्वर धाम के बाबा के पास पुलिसकर्मियों ने अर्जी नहीं लगने दी. बागेश्वर धाम में तैनात पुलिसकर्मियों का रवैया बेहद खराब था. उन्होंने यहां तक कहा कि इस लाश को लेकर चला जा.

बागेश्वर धाम में आस्था रखने वाले देवेंद्र सिंह का कहना है कि यदि उनकी अर्जी लग जाती तो उनकी पत्नी ठीक हो जाती है, क्योंकि यहां चमत्कार होते हैं. बात बात पर देवेंद्र सिंह ने अपनी पत्नी की मौत का कारण मध्य प्रदेश पुलिस के खराब व्यवहार को ठहराया.

 

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...