9.3 C
London
Tuesday, March 31, 2026
HomeभोपालMP: बीच सड़क युवक को लाठी-डंडे से पीटा, बाइक पर बैठाकर किडनैप...

MP: बीच सड़क युवक को लाठी-डंडे से पीटा, बाइक पर बैठाकर किडनैप की भी हुई कोशिश

Published on

मुरैना,

मध्य प्रदेश के मुरैना से एक वीडियो वायरल हुआ है, जहां कुछ लोग लाठी-डंडे से एक युवक को बेहरमी से पीट रहे हैं. बताया जा रहा है कि पिटाई के बाद युवक को किडनैप करने का प्रयास भी किया गया. गनीमत यह रही कि समय रहते पुलिस मौके पर पहुंची बदमाशों का पीछा कर युवक को बचा लिया. इस घटना में पीड़ित युवक बुरी तरह घायल हो गया. उसे इलाज के लिए ग्वालियर रेफर कर दिया गया. मारपीट करने वाले चारों बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

यह मामला स्टेशन रोड थाना इलाके के बड़ोखरी नंदीपुरा चौराहे का है. पुलिस ने बताया कि रुपयों के लेन-देन को लेकर युवक की पिटाई की गई. शुक्रवार को आरोपियों ने युवक से रुपये मांगे, नहीं देने पर मारपीट शुरू कर दी. आसपास के लोगों ने मारपीट होता देखकर पुलिस को मामले की सूचना दी. मौके पर मौजूद इसकी इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.

पीड़ित युवक सोनू जय प्रकाश पुत्र जयप्रकाश उपाध्याय कृष्णा विहार का रहने वाला है. इस मामले पर सीएसपी अतुल सिंह ने कहा कि दो ग्रुप में रुपयों के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ तो एक पक्ष के चार लोगों के साथ मिलकर युवक की पिटाई कर दी.मामला दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने बताया कि युवक को किडनैप कर बाइक पर बैठाकर इमलिया रोड की तरफ आरोपी लेकर जा रहे थे. तभी मौके पर पहुंचक युवक को चार लोगों को दबोच लिया.

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this