11.8 C
London
Monday, April 6, 2026
HomeभोपालMP बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट कल होगा जारी, जानें कब, कहां और...

MP बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट कल होगा जारी, जानें कब, कहां और कैसे कर सकेंगे डाउनलोड

Published on

भोपाल

मध्य प्रदेश बोर्ड की तरफ से 10वीं-12वीं के रिजल्ट को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बोर्ड की तरफ से रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट 25 मई को दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर जारी किया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र ऑफिशियल वेबसाइट Mpbse.nic.in पर जाकर चेक कर सकेंगे। एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं के रिजल्ट को घोषित करने को लेकर बोर्ड ने पहले ही जानकारी दे दी है। जिसके मुताबिक 10वीं-12वीं का रिजल्ट स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर परमार प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषित करेंगे।

एमपी बोर्ड रिजल्ट 2023 को सफलतापूर्वक पास करने के लिए छात्रों को न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने की आवश्यकता होगी। यदि कोई छात्र एक या दो विषयों में फेल होते है तो एमपीबीएसई (मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड) पूरक परीक्षा आयोजित करेगा। एमपी बोर्ड पूरक परीक्षा 2023 की समय सारिणी नियमित परीक्षा परिणाम की घोषणा के बाद बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी।

SMS ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट
– एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं-12वीं के रिजल्ट को SMS से भी चेक किया जा सकेगा। इसके लिए 10वीं के छात्रों को MPBSE10Roll Number करके 56263 पर भेजना होगा।

वहीं, 12वीं के छात्रों को MPBSE12Roll Number टाइप करके 56263 पर भेजना होगा। टोल फ्री नंबर SMS भेजते ही रिजल्ट मैसेज से भेज दिया जाएगा। छात्र SMS, ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा थर्ड पार्टी वेबसाइट पर भी रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

2022 में एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं के परिणाम का उत्तीर्ण प्रतिशत 72.72 प्रतिशत था। छात्रों में लड़कों का पास प्रतिशत 69.94 प्रतिशत रहा, जबकि लड़कियों का 75.64 प्रतिशत रहा। वहीं, 10वीं कक्षा का पास प्रतिशत 59.54 प्रतिशत दर्ज किया गया। इस साल लगभग 9 लाख छात्र कक्षा 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए, जबकि लगभग 10 लाख छात्र कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए हैं।

ऑनलाइन ऐसे चेक करें सकेंगे MP बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट
– सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाएं।
– इसके बाद रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
– पर्सनल डिटेल्स दर्ज करके सबमिट करें।
– 10वीं-12वीं का रिजल्ट सामने होगा।
– रिजल्ट की एक प्रति डाउनलोड कर अपने पास रख लें।

Latest articles

Hair Regroth Tips: सफेद बालों को करना चाहते हैं नेचुरली काला तो अपनाएं ये उपाय

Hair Regroth Tips: आजकल खराब खान-पान की आदतें और जीवनशैली में बदलाव के कारण...

अवधपुरी में अवैध शराब दुकान के विरोध में प्रदर्शन, रहवासियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

भोपाल। अवधपुरी इलाके में अवैध शराब दुकान को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।...

अयोध्या बायपास पर 10 लेन सड़क निर्माण के दौरान फूटी पानी की पाइप लाइन, सप्लाई प्रभावित

भोपाल। शहर में अयोध्या बायपास पर चल रहे 10 लेन सड़क निर्माण कार्य के...

उत्पादन लक्ष्य पूर्ति पर भेल के कार्यपालक निदेशक को दी बधाई

भेल। भेल भोपाल के कार्यपालक निदेशक से सौजन्य मुलाकात कर फायनेंशियल वर्ष 2025-2026 के...

More like this

अवधपुरी में अवैध शराब दुकान के विरोध में प्रदर्शन, रहवासियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

भोपाल। अवधपुरी इलाके में अवैध शराब दुकान को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।...

अयोध्या बायपास पर 10 लेन सड़क निर्माण के दौरान फूटी पानी की पाइप लाइन, सप्लाई प्रभावित

भोपाल। शहर में अयोध्या बायपास पर चल रहे 10 लेन सड़क निर्माण कार्य के...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की

विधानसभा में हुआ पुष्पांजलि कार्यक्रम भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व...