9 C
London
Tuesday, March 31, 2026
HomeभोपालMP: खौफनाक! पूर्व छात्र ने कॉलेज प्रिंसिपल पर डाला पेट्रोल, जिंदा जलाया

MP: खौफनाक! पूर्व छात्र ने कॉलेज प्रिंसिपल पर डाला पेट्रोल, जिंदा जलाया

Published on

इंदौर, भोपाल

मध्य प्रदेश के इंदौर से एक हैरान कर देने वाली खबर है। यहां सोमवार को एक प्राइवेट कॉलेज की महिला प्रिंसिपल को कॉलेज के ही एक पूर्व छात्र ने कथित तौर पर पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जला दिया। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है।

इस घटना के बारे में मीडिया से बातचीत के दौरान पुलिस अधीक्षक (देहात) भगवत सिंह विरदे ने बताया कि सिमरोल क्षेत्र के एक प्राइवेट कॉलेज की प्राचार्य विमुक्ता शर्मा (54) को संस्थान के पूर्व छात्र ए. श्रीवास्तव (24) ने कथित तौर पर पेट्रोल छिड़ककर जला दिया।

पुलिस अधीक्षक (देहात) भगवत सिंह ने बताया कि विमुक्ता शर्मा करीब 80 प्रतिशत जल गई हैं और उन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि अपनी गंभीर हालत के चलते महिला प्रिंसिपल बयान देने की स्थिति में नहीं हैं।

आरोपी के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक ने बताया कि ए. श्रीवास्तव पड़ोसी उज्जैन जिले का रहने वाला है और उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया, “घटना में श्रीवास्तव के भी हाथ जल गए हैं और आरोपी से विस्तृत पूछताछ की जा रही है।”

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this