9.5 C
London
Monday, March 30, 2026
HomeभोपालMP: कुएं में मिली मां और दो बेटों की लाश, पति मौके...

MP: कुएं में मिली मां और दो बेटों की लाश, पति मौके से फरार

Published on

खरगोन,

मध्य प्रदेश के खरगोन में एक दर्दनाक हादसा हुआ है. एक कुएं में दो बेटों के साथ मां का शव मिला है. इस संदिग्ध मौत के बाद महिला का पति फरार है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया. शुरुआती जांच में महिला और बच्चों को कुएं में फेंके जाने का अंदेशा जताया गया है.पुलिस ने शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. यह घटना खरगोन जिला मुख्यालय से 70 किलोमीटर दूर बेड़िया थाना क्षेत्र के एक गांव की है.

रिपोर्ट के मुताबिक मिर्च मंडी में मजदूरी करने वाले बलिराम की 28 साल की पत्नी कोमल बाई और उसके 5 साल और 3 साल के दो बेटों का शव कुएं में तैरता हुआ मिला. सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी जिसके बाद बेड़िया थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से रस्सी के सहारे महिला और उसके दोनों बेटों के शव को बाहर निकाला.

पुलिस को पूछताछ में लोगों ने बताया कि महिला का पति शराब पीकर मारपीट और विवाद करता था. लोगों ने महिला के आत्महत्या करने या फिर शराबी पति द्वारा तीनों को कुएं में फेंकने की आशंका जताई है. घटना के बाद से ही महिला का पति बल्लू उर्फ बलिराम फरार है. बलिराम गान्धवा गांव का रहने वाला है और मिर्च मंडी में मजदूरी करता है. पुलिस आरोपी पति की तलाश में जुटी हुई है.

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this