गुना ,
दिग्विजय सिंह ने एक बार दोबारा EVM स्ट्रांग रूम की व्यवस्थाओं को लेकर आपत्ति दर्ज कराई है. राजगढ़ से कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार ने गुना में जिला निर्वाचन अधिकारी को शिकायत दर्ज कराई है. हालांकि, दिग्विजयकी शिकायत के बाद लोगों ने उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल करना शुरू कर दिया है.
दिग्विजय सिंह ने बताया, आज गुना EVM strong room में प्रातः 5:58 से 6: 31 तक cctv मॉनिटर LED राजगढ़ व गुना लोकसभा क्षेत्र के विधानसभा गुना और विधानसभा चाचौड़ा की एक साथ बंद हो गए, जिसकी सूचना मिलने पर 06:31am पर चालू कराई गई. इनकी एक साथ बंद होने का कारण पूछा तो सुधारने वाले ने कारण कनेक्शन हटना बताया. मेरा ज़िला प्रशासन से अनुरोध है कि कृपया इसे पूर्ण गंभीरता से लें और इसकी पुनरावृत्ति न हो.
इससे पहले दिग्विजय सिंह ने पत्नी अमृता राय और गुना लोकसभा प्रत्याशी यादवेंद्र सिह यादव के साथ स्ट्रांग रूम का जायजा लिया था. उस वक्त भी स्ट्रांग रूम में लगे हुए CCTV में कमी पाई गई थी. दिग्विजय सिंह ने CCTV कैमरे को लेकर शिकायत की थी.राजगढ़ लोकसभा सीट से दिग्विजय सिंह और बीजेपी के रोडमल नागर के बीच टक्कर है. दिग्विजय सिंह की मौजूदगी ने चुनाव को बेहद रोमांचक बना दिया है.
