11.9 C
London
Tuesday, March 3, 2026
HomeभोपालMP : कर्मचारी ने CMO के सामने गटक लिया जहर, समय पर...

MP : कर्मचारी ने CMO के सामने गटक लिया जहर, समय पर सैलरी न मिलने से था परेशान

Published on

आगर मालवा,

आगर मालवा जिले के नलखेड़ा नगर परिषद के एक सफाई कर्मचारी ने सीएमओ के केबिन में जहर निगलकर आत्महत्या की कोशिश की. चेम्बर में मौजूद अन्य कर्मचारियों ने तुरंत उसे पकड़ने की कोशिश की और हॉस्पिटल में भर्ती करवाया. फिलहाल कर्मचारी का इलाज चल रहा है.

जिले के नलखेड़ा नगर परिषद का सफाईकर्मी मेहरुद्दीन अपना वेतन समय पर न मिलने और वेतन कटौती की शिकायत को लेकर नगर परिषद सीएमओ के केबिन में पहुंचा. जहां बातचीत के दौरान सफाईकर्मी ने अपनी जेब में से एक शीशी निकाली और कोई जहरीला पदार्थ पी गया. वहां मौजूद अन्य लोगों ने आनन-फानन में कर्मचारी को इलाज के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार कर उसे जिला अस्पताल रेफर किया.

मामले में सीएमओ मुकेश भंवर कहा, ”सफाई कर्मचारी मेहरुद्दीन केबिन में आया और अपने वेतन को लेकर शिकायत करने लगा, जिस पर मैंने कहा कि आवेदन दे दो, मैं जांच करवाता हूं, उसी दौरान कर्मचारी ने जेब से एक शीशी निकाल कर कोई पदार्थ पी लिया. तत्काल कर्मचारी को हॉस्पिटल ले जाया गया. जहां से उचित उपचार के लिए जिला अस्पताल में भेजा गया है.”

वही, सफाई कर्मचारी मेहरुद्दीन ने बताया कि उसकी ड्यूटी गायों के लिए लगाई गई थी, लेकिन लेखापाल रौनक जैन हर माह गैर हजारी लगाकर वेतन काट रहा है. जिसके कारण घर चलाने में परेशानी हो रही थी. फिलहाल कर्मचारी का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है. मामले में पुलिस ने सफाई कर्मी के बयान लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this