8.6 C
London
Monday, March 30, 2026
HomeभोपालMP: पूर्व CMO ने कार से पांच लोगों को कुचला, एक की...

MP: पूर्व CMO ने कार से पांच लोगों को कुचला, एक की मौत, CM ने मंच से किया था सस्पेंड

Published on

खरगोन,

मध्य प्रदेश के खरगोन में भीकनगांव के पूर्व सीएमओ ने तेज रफ्तार कार से पांच लोगों को टक्कर मार दी. इसमें एक शख्स की इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई. पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपी सीएमओ को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही पुलिस ने घटना वाली कार को भी जब्त कर लिया है.

पुलिस के मुताबिक, भीकनगांव के पूर्व सीएमओ मोहन सिंह अलावा की कार ने खंडवा मार्ग पर बेकाबू होने के बाद पांच लोगों को टक्कर मार दी थी. इस हादसे में एक बाइक सवार बुरी तरह घायल हो गया था. उसे गंभीर हालत में इंदौर रेफर किया गया.

अस्पताल जाते समय हुई मौत
घायल बाइक सवार ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में दम तोड़ दिया. पुलिस ने मोहन सिंह अलावा को गिरफ्तार करते हुए कार को भी जब्त कर लिया है. आपको बता दें कि पूर्व सीएमओ उस समय विवाद में आए थे, जब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंच से अनियमितता के आरोप में उन्हें सस्पेंड कर दिया था.

दरअसल, मोहन सिंह भीकनगांव में सीएमओ के पद पर तैनात थे. इस दौरान दिसंबर 2022 में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान खरगोन दौरे पर गए थे. इस दौरान उन्होंने काम में अनियमितता बरतने के चलते मंच से ही सीएमओ मोहन को सस्पेंड कर दिया था.

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this