9 C
London
Tuesday, March 31, 2026
HomeभोपालMP: दो बच्चों की मां को पति के खिलाफ भड़काया, शादी का...

MP: दो बच्चों की मां को पति के खिलाफ भड़काया, शादी का झांसा देकर युवक ने किया दुष्कर्म

Published on

इंदौर,

मध्य प्रदेश के इंदौर में एक युवक पर दो बच्चों की मां ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है. पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने युवक के खिलाफ धारा 376 सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है. पीड़ित महिला अपने पति को छोड़कर मां के पास रह रही थी.

मामला चंदन नगर थाना क्षेत्र का है. जानकारी के मुताबिक, दो बच्चों की मां का पति से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था. इस कारण महिला अपने पति से अलग रह रही थी. इस बात की जानकारी क्षेत्र में ही रहने वाले युवक को लगी. इसके बाद उसने महिला को पति के खिलाफ भड़काया. फिर शादी करने का झांसा दिया.

शादी के लिए बनाया दबाव, तो युवक ने किया इनकार
इसके बाद युवक ने महिला को अपने साथ ले गया. आरोप है कि फिर महिला के साथ रेप किया. महिला ने जब शादी के लिए दबाव बनाया, तो युवक ने शादी करने से इनकार कर दिया. इसके बाद पीड़िता ने मामले की शिकायत चंदन नगर पुलिस से की. वहीं, पुलिस का कहना है कि आरोपी को पकड़ने की कोशिश की जा रही है. जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

आरोपी को पकड़ने के लिए बनाई है टीम- थाना प्रभारी
मामले में थाना चंदन नगर के थाना प्रभारी सुनील शर्मा ने बताया, “महिला को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म की घटना सामने आई है. हमने महिला के शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस की टीम आरोपी युवक को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चला रही है. उसको जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा. बताया जा रहा है कि महिला अपने पति को छोड़कर मां के पास रह रही थी.”

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this