19.5 C
London
Saturday, June 13, 2026
HomeभोपालMP: भोपाल में हो रहा था किसान कांग्रेस का प्रदर्शन, अचानक से...

MP: भोपाल में हो रहा था किसान कांग्रेस का प्रदर्शन, अचानक से टूट गया मंच, कई नेता और कार्यकर्ता घायल

Published on

भोपाल ,

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सोमवार को विधानसभा सत्र के दौरान किसान कांग्रेस के प्रदर्शन में उस समय हड़कंप मच गया, जब कार्यकर्ताओं और नेताओं से भरा मंच अचानक टूटकर ढह गया. इस हादसे में कई नेता और कार्यकर्ता घायल हो गए. प्रदर्शन के लिए बड़ी संख्या में किसान कांग्रेस के कार्यकर्ता और दिग्गज नेता रोशनपुरा चौराहे पर जमा हुए थे, लेकिन भीड़ बढ़ने के कारण मंच अचानक टूट गया.

दरअसल, किसान कांग्रेस बजट सत्र के पहले दिन बीजेपी सरकार के खिलाफ कई मुद्दों को लेकर प्रदर्शन कर रही थी. इस दौरान भोपाल के रोशनपुरा चौराहे पर आयोजित कार्यक्रम में मंच पर भारी भीड़ जमा हो गई थी, जिसके चलते यह हादसा हुआ. मंच टूटने से कई लोगों को चोटें आईं, जिन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया.

हादसे के बावजूद किसान कांग्रेस ने अपना प्रदर्शन जारी रखा. कार्यकर्ता और नेता रोशनपुरा चौराहे पर एकत्रित रहे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रहे. भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया. प्रदर्शन में शामिल दिग्गज कांग्रेसी नेताओं ने इसे सरकार की नाकामी करार देते हुए अपनी मांगों को और मुखर किया.

यह घटना विधानसभा सत्र के पहले दिन की चर्चा का विषय बन गई है. पुलिस और प्रशासन ने स्थिति को संभालने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया है, वहीं घायलों के इलाज की व्यवस्था की जा रही है.

Latest articles

मध्यप्रदेश में पटवारियों के ऑनलाइन होंगे आवेदन, अंतर-जिला स्थानांतरण की नई नीति जारी

भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के राजस्व विभाग ने पटवारियों के अंतर्जिला संविलियन (जिला परिवर्तन) के...

असम में एयरफोर्स का ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश, पायलट समेत 5 की मौत, लैंडिंग के दौरान आग लगी

जोरहाट। असम में जोरहाट के रौरिया इंडियन एयरबेस पर शनिवार सुबह 10 बजे लैंडिंग...

वक्फ बोर्ड भारत छोड़ो’ अभियान के तहत राजधानी में रैली, पुतला दहन

भोपाल। राजधानी के बोर्ड ऑफिस चौराहे पर शुक्रवार को भारतीय गण वार्ता पार्टी (भगवा...

आंधी-बारिश का कहर: दीवार गिरने से तीन की मौत, ऑटो पलटने से महिला ने गंवाई जान

भोपाल। मध्य प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियों के बीच शुक्रवार को तेज आंधी और बारिश...

More like this