8.6 C
London
Tuesday, March 10, 2026
HomeभोपालMP : उज्जैन की निकिता पोरवाल 'फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2024' चुनी...

MP : उज्जैन की निकिता पोरवाल ‘फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2024’ चुनी गईं, CM यादव ने दी बधाई

Published on

उज्जैन ,

मध्य प्रदेश की निकिता पोरवाल को ‘फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2024’ का ताज पहनाया गया है और वह ‘मिस वर्ल्ड’ सौंदर्य प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी. पोरवाल मध्य प्रदेश के उज्जैन में पली बढ़ी हैं. इस अवसर पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने निकिता को बधाई दी है.

CM मोहन यादव ने ‘X’ पर लिखा, ”उज्जैन की बेटी निकिता पोरवाल को ‘फेमिना मिस इंडिया 2024’ का खिताब जीतने पर हार्दिक बधाई! आप ‘मिस वर्ल्ड पेजेंट’ में भारत का प्रतिनिधित्व कर देश का मान बढ़ाएं! मेरी ओर से उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं.”

निकिता पोरवाल ने एक बयान में कहा, ”इस भावना को मैं बयां नहीं कर सकती और मैं अब भी उतनी ही हैरान और घबराई हुई हूं जितना मैं ताज पहनाए जाने से पहले महसूस कर रही थी. यह सपने जैसा लगता है लेकिन जब मैं अपने माता पिता के आंखों में खुशी देखती हूं तो मैं कृतज्ञता से भर जाती हूं. यात्रा अभी शुरू ही हुई है और मेरा सर्वश्रेष्ठ आना अभी बाकी है.”

दादर एवं नगर हवेली की रेखा पांडे और गुजरात की आयुषी ढोलकिया को क्रमशः पहली और दूसरी ‘रनर-अप’ घोषित किया गया.इस कार्यक्रम में 30 राज्यों की विजेताओं ने भाग लिया, जो ‘मिस इंडिया’ के ताज के लिए फैशन, प्रतिभा और व्यक्तित्व आधारित कई दौर की प्रतिस्पर्धा से गुजरीं.

सौंदर्य प्रतियोगिता के 60वें संस्करण में इन छह दशकों में युवा महिलाओं के जीवन में आए बदलाव का जश्न मनाया गया. यह प्रतियोगिता मनोरंजन, ग्लैमर और फैशन उद्योगों में अनगिनत सफल करियर के लिए एक ‘लांचपैड’ के रूप में कार्य करती रही है.

लोकप्रिय म्यूजिक ग्रुप ‘बैंड ऑफ बॉयज’ ने कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुति दी. 1980 में विजेता रहीं पूर्व फेमिना मिस इंडिया संगीता बिजलानी, अभिनेता राघव जुयाल और गायत्री भारद्वाज ने भी मंच पर प्रस्तुति दी.सौंदर्य प्रतियोगिका के निर्णायक मंडल में बिजलानी, निकिता म्हैसलकर, अनीस बज्मी, नेहा धूपिया, बॉस्को मार्टिस और मधुर भंडारकर शामिल थे.

Latest articles

राजस्थान में ‘प्लास्टिक कचरा मुक्त अभियान-2026’ को मिला जनसमर्थन, 18 लाख से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में राजस्थान...

भोपाल के 30 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में मंगलवार को बिजली की कटौती की जाएगी।...

गौतम नगर में सैलून संचालक ने दुकान में लगाई फांसी, सुसाइड नोट न मिलने से कारण अज्ञात

भोपाल राजधानी के गौतम नगर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक सैलून संचालक ने अपनी...

कोलार में 10वीं की छात्रा से दुष्कर्म, होली पर लापता हुई किशोरी मिली, आरोपी दोस्त गिरफ्तार

भोपाल राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय छात्रा के साथ उसके दोस्त...

More like this