16.2 C
London
Thursday, April 23, 2026
HomeभोपालMP: जानलेवा बना Reel बनाने का जुनून, Video बनाते वक्त बाइक फिसलने...

MP: जानलेवा बना Reel बनाने का जुनून, Video बनाते वक्त बाइक फिसलने से हुई मौत

Published on

भोपाल,

इन दिनों सोशल मीडिया पर रील बनाकर डालने का चलन चल पड़ा है. ऐसे में लोग रील बनाने के लिए कई जोखिम भरे कदम भी उठा रहे हैं. और यही जुनून मध्य प्रदेश के भोपाल में एक शख्स के लिए जानलेवा बन गया. सड़कों पर तेज रफ्तार से बाइक चलाते हुए शख्स की मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

घटना शनिवार तड़के 4 बजे की है, जब भोपाल की लिंक रोड पर एक बाइक अनियंत्रित हो गई और बाइक पर बैठे राज वर्मा का सिर डिवाइडर से टकरा गया. उसकी मौके पर ही मौत हो गई. हादसे से पहले राज वर्मा और उनके दोस्तों ने भोपाल के अटल पथ पर बाइक चलाते हुए रील बनाई थी. घटना से कुछ ही देर पहले राज वर्मा ने रील अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट की थी.

मामले में पुलिस ने कही ये बात
इस हादसे में राज का दोस्त तन्मय घायल हो गया है. शनिवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया. पुलिस के मुताबिक मृतक सोशल मिडिया पर काफी एक्टिव रहता था और रील बनाने का शौकीन था.

‘रील्स के चक्कर में नदी में डूबने से मौत’
इससे पहले भी मध्य प्रदेश के जबलपुर में रील बनाने के दौरान एक युवक की नर्मदा नदी में डूबने से मौत हो गई थी. पुलिस ने भी बताया था कि मृतक अपने दोस्त से उसका वीडियो बनाने के लिए कहकर पुल से नदी में छलांग लगा दी. शख्स तैरकर किनारे तक पहुंचने कोशिश की, लेकिन वह डूबने लगा. इसके बाद उसके दोस्त ने शोर मचाया. दूसरे लड़के के शोर को सुनकर वह मौजूद गोताखोरों ने युवक को बचाने की कोशिश की, लेकिन जब तक गोताखोरों ने उसने बाहर निकाला तब तक उसकी मौत हो चुकी थी

Latest articles

इंसेंटिव राशि 10 हजार की मांग को लेकर सीटू यूनियन ने किया जंगी द्वार सभा

भोपाल। इंसेंटिव राशि 10 हजार रुपये किए जाने की मांग को लेकर सैकड़ो की...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

More like this

वृद्धों के अनुभवों का लाभ लेकर राष्ट्र निर्माण में जुटें युवा: डॉ. अभिजीत देशमुख

भोपाल। राजधानी के जवाहर चौक स्थित डॉ. अभिजीत देशमुख के सभागार में 'अभिव्यक्ति विचार...

भोपाल मेट्रो: मिशन मोड में होगा काम, बरखेड़ी की आरा मशीनें होंगी शिफ्ट

भोपाल। राजधानी में मेट्रो रेल प्रोजेक्ट की बाधाओं को दूर करने और निर्माण कार्य...

कुंभ वायरल गर्ल मामला: पति का दावा- ‘पत्नी प्रेग्नेंट है, पुलिस के सामने नहीं हो सकती पेश’

कोच्चि/भोपाल। प्रयागराज महाकुंभ से सुर्खियों में आई 'वायरल गर्ल' का मामला एक बार फिर...