10.9 C
London
Wednesday, May 6, 2026
HomeभोपालMP: भोपाल में कारोबारी और उसके सहयोगी के घरों से 72 लाख...

MP: भोपाल में कारोबारी और उसके सहयोगी के घरों से 72 लाख रुपये कैश जब्त

Published on

भोपाल ,

मध्य प्रदेश पुलिस ने भोपाल में एक व्यापारी और उसके परिचित के घरों से 72 लाख रुपये नकद जब्त किए हैं. यह बरामदगी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मध्य प्रदेश में लागू आदर्श आचार संहिता के समय की गई है. व्यवसायी फटे और पुराने नोटों को बदलने का काम करता है. उसने पुलिस को बताया कि इसके लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने उसे अधिकृत किया था.

पुलिस उपायुक्त (जोन-1) प्रियंका शुक्ला ने बताया कि पुलिस ने ‘हवाला’ (अवैध धन लेनदेन) रैकेट के बारे में सूचना मिलने के बाद बीते गुरुवार की रात अशोक गार्डन इलाके में एक व्यापारी के घर पर छापा मारा था. वहां से 31.58 लाख रुपये जब्त किए और उस कमरे को सील कर दिया जहां पैसे मिले थे.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि सोमवार को फिर पुलिस ने बैरागढ़ इलाके में उसके परिचित के घर से 40.11 लाख रुपये जब्त किए. पुलिस ने आयकर विभाग को जब्ती के बारे में सूचित कर दिया है.

बता दें कि कैलाश खत्री (38) पंत नगर अशोका गार्डन में रहते हैं. गुरुवार रात को खत्री के घर दबिश दी गई. उनके घर 31 लाख 87 हजार 73 रुपए कैश मिले. इसके बाद उनके परिचित के घर 40.11 लाख रुपए बरामद हुए. कैलाश ने पुलिस को बताया कि वह 2006 से मनी एक्सचेंज का काम करते हैं और आरबीआई से वह अधिकृत हैं

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य : राज्यमंत्री कृष्णा गौर

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने मंगलवार को...