8 C
London
Tuesday, March 10, 2026
HomeभोपालMP: जूनियर को अपने बॉयफ्रेंड के पास ले गई सीनियर छात्रा, फिर...

MP: जूनियर को अपने बॉयफ्रेंड के पास ले गई सीनियर छात्रा, फिर कार में नशीला कोल्ड ड्रिंक पिलाकर लड़के ने किया रेप

Published on

ग्वालियर,

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक निजी यूनिवर्सिटी में 19 वर्षीय छात्रा से रेप करने का मामला सामने आया है. पीड़ित छात्रा के शिकायत पर पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है. पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्य जुटाई जा रही है. जांच के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी.

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) निरंजन शर्मा ने बताया कि प्रथम वर्ष की छात्रा का कथित तौर पर 23 अक्टूबर को यौन उत्पीड़न किया गया था और उसने अगले दिन पुलिस से संपर्क किया. शहर में एक निजी विश्वविद्यालय की प्रथम वर्ष की छात्रा ने बलात्कार की शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद उन्होंने जांच शुरू कर दी है.

कार में नशीला कोल्ड ड्रिंक पिलाकर किया रेप
शिकायतकर्ता (छात्रा) ने पुलिस को बताया कि वह विश्वविद्यालय परिसर में थी. इस दौरान तीसरे वर्ष की एक छात्रा उसे कार में ले गई और उसे नशीला पदार्थ मिला हुआ कुछ खाने को दिया. अधिकारी ने शिकायत का हवाला देते हुए कहा कि इसके बाद सीनियर के बॉयफ्रेंड ने उसके साथ बलात्कार किया.

बलात्कार और आपराधिक साजिश का मामला दर्ज
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) निरंजन शर्मा ने आगे बताया कि पीड़ित छात्रा के शिकायत पर पुलिस ने दोनों सीनियर्स के खिलाफ बलात्कार और आपराधिक साजिश का मामला दर्ज किया है. अधिकारी ने बताया कि जांच के बाद गिरफ्तारी की जाएगी. उन्होंने बताया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्य जुटा रही है.

Latest articles

राजस्थान में ‘प्लास्टिक कचरा मुक्त अभियान-2026’ को मिला जनसमर्थन, 18 लाख से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में राजस्थान...

भोपाल के 30 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में मंगलवार को बिजली की कटौती की जाएगी।...

गौतम नगर में सैलून संचालक ने दुकान में लगाई फांसी, सुसाइड नोट न मिलने से कारण अज्ञात

भोपाल राजधानी के गौतम नगर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक सैलून संचालक ने अपनी...

कोलार में 10वीं की छात्रा से दुष्कर्म, होली पर लापता हुई किशोरी मिली, आरोपी दोस्त गिरफ्तार

भोपाल राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय छात्रा के साथ उसके दोस्त...

More like this