9.1 C
London
Tuesday, March 31, 2026
HomeभोपालMP: सीधी हादसे में जान गंवाने वालों के शव कचरा गाड़ी में...

MP: सीधी हादसे में जान गंवाने वालों के शव कचरा गाड़ी में भरे… कांग्रेस ने शिवराज सिंह पर साधा निशाना

Published on

रीवा

मध्य प्रदेश में रीवा और सीधी जिले के बीच शुक्रवार-शनिवार की रात भीषण हादसा हो गया. यहां तीन बसें दुर्घटना का शिकार हो गईं, जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई और 39 लोग घायल हुए. घायलों को रीवा और सीधी अस्पताल भेजा गया है. इस हादसे को लेकर मध्य प्रदेश कांग्रेस के ट्विटर हैंडल से एक वीडियो ट्वीट किया गया.

वीडियो में दिख रहा है कि कुछ लोग एक ट्रॉली में शव लाद रहे हैं. इस वीडियो के साथ कांग्रेस ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधा है. मध्य प्रदेश कांग्रेस ने शिवराज पर निशाना साधते हुए लिखा है कि सीधी जिले में सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले आदिवासियों के शव को कचरा गाड़ी में भरा गया.

सीधी हादसे को लेकर कांग्रेस ने शिवराज पर साधा निशाना
दूसरे ट्वीट में मध्य प्रदेश कांग्रेस ने लिखा है कि अमित शाह की रैली में जान गंवाने वाले आदिवासियों के अंतिम संस्कार के लिए सीएम शिवराज सिंह की सरकार लकड़ियों की व्यवस्था नहीं करा पा रही है. शिवराज जी, आदिवासियों से इतनी नफरत क्यों? आदिवासियों पर भरपूर वार, यही तो है शिवराज सरकार.

बता दें कि मध्य प्रदेश के सतना में आयोजित कोल महाकुंभ में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के कार्यक्रम से तीन बसें सीधी जिले को लौट रहीं थीं. रास्ते में बसें रीवा-सतना बॉर्डर पर सड़क के किनारे खड़ी थीं, तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने बस में टक्कर मार दी थी. टक्कर इतनी तेज थी कि आगे वाली बस खाई में जा गिरी. इस दौरान कई लोग बस के नीचे आ गए थे. यह हादसा रात करीब 9 बजे हुआ था.

रीवा अस्पताल पहुंचे थे 33 घायल, उपचार के दौरान 4 की मौत
रेस्क्यू किए गए 33 लोगों को रीवा के संजय गांधी अस्पताल भेजा गया था, जहां उपचार के दौरान चार लोगों की मौत हो गई. जबकि 29 लोग घायल हो गए थे, 5 को आईसीयू में रखा गया था. रीवा कलेक्टर मनोज पुष्प, एसपी नवनीत भसीन, पूर्व मंत्री व विधायक राजेंद्र शुक्ला घायलों की जानकारी लेने पहुंचे थे. बस हादसे में मरने वालों की संख्या 12 हो गई थी.

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this