11.3 C
London
Thursday, March 12, 2026
HomeभोपालMP: 50 लाख की मेफेड्रोन के साथ दो लोग गिरफ्तार, डिलीवरी के...

MP: 50 लाख की मेफेड्रोन के साथ दो लोग गिरफ्तार, डिलीवरी के लिए जाना चाहते थे आगरा

Published on

इंदौर ,

मध्य प्रदेश के इंदौर में 50 लाख रुपये मूल्य के मेफेड्रोन के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया गया. आरोपी मध्य प्रदेश-राजस्थान सीमा से यह खेप लेकर आए थे. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.पुलिस उपायुक्त (DCP) ऋषिकेश मीना ने बताया कि पारस बसोड़ (35) और रूपेश चौधरी (36) को सराफा थाना इलाके से गिरफ्तार किया गया है.

डीसीपी ने बताया, हमने उनकी कार से 50 लाख रुपये मूल्य का 506 ग्राम मेफेड्रोन जब्त किया है. आरोपी मध्य प्रदेश-राजस्थान सीमा से यह खेप लेकर आए थे और डिलीवरी के लिए उज्जैन और ग्वालियर होते हुए आगरा जाना चाहते थे. मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है.

168 करोड़ रुपये की ड्रग्स झाबुआ से हुई थी जब्त
बीते दिनों ही ड्रग्स के खिलाफ छिड़े अभियान में राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में मेफेड्रोन के अवैध उत्पादन में शामिल एक फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया था और चार लोगों को गिरफ्तार करके 168 करोड़ रुपये की अनुमानित कीमत की ड्रग्स जब्त की थी.

डीआरआई ने बताया कि यह यूनिट मेघनगर के औद्योगिक क्षेत्र में स्थित है. इस कार्रवाई के दौरान पाउडर के रूप में 36 किलोग्राम और तरल रूप में 76 किलोग्राम मेफेड्रोन के अलावा अन्य कच्चे माल और उपकरण बरामद किए गए. दवाओं के नमूनों को प्रारंभिक जांच के लिए फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला भेजा गया था.

डीआरआई ने कहा कि प्रयोगशाला ने नमूनों में मेफेड्रोन की मौजूदगी की पुष्टि की है. गिरफ्तार किए गए लोगों में फैक्ट्री का निदेशक भी शामिल है. डीआरआई की यह कार्रवाई गुजरात पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ते (ATS) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) द्वारा भोपाल में एक ड्रग इकाई का पर्दाफाश करने और 5 अक्टूबर को लगभग 1,814 करोड़ रुपये मूल्य की 907.09 किलोग्राम मेफेड्रोन जब्त करने के बाद हुई है.

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this