10.8 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeभोपालएमपी : कौन हैं चाहत मणि पांडे, जिन्हें BJP के दिग्गज नेता...

एमपी : कौन हैं चाहत मणि पांडे, जिन्हें BJP के दिग्गज नेता के गढ़ से AAP ने दिया टिकट

Published on

दमोह

एमपी चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी की दूसरी सूची आ गई है। दूसरी सूची में कुल 29 उम्मीदवारों के नाम हैं। दूसरी सूची में पार्टी ने दमोह विधानसभा सीट से चाहत मणि पांडेको उम्मीदवार बनाया है। चाहत पांडे अभिनेत्री हैं। वह कई टीवी सीरियलों में काम कर चुकी हैं। अब चाहत पांडे ने सियासी पारी शुरू की है। आप की सदस्यता ग्रहण करने के बाद पार्टी ने उन्हें दमोह विधानसभा सीट से टिकट दिया है। दमोह विधानसभा सीट एक समय में बीजेपी का गढ़ रहा है। 2018 के विधानसभा चुनाव में यह सीट कांग्रेस के खाते में चली गई।

टीवी एक्ट्रेस हैं चाहत पांडेय
चाहत पांडे मूल रूप से दमोह की रहने वाली हैं। वह शुरुआत से ही टीवी एक्ट्रेस बनना चाहती थीं। पढ़ाई पूरी करने के बाद इंदौर से एक्टिंग की शुरुआत की थी। एक्टिंग कोर्स करने के बाद मुंबई चली गईं। वहां, उन्हें 2016 में टीवी सीरियल पवित्र बंधन में काम करने का मौका मिला। इसके बाद चाहत पांडेने कई सीरियल्स में काम किया है। टीवी की वह पॉपुलर एक्ट्रेस हैं।

जून 2023 में आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली
टीवी करियर परवान पर चढ़ने के बाद चाहत पार्टी ने अपनी सियासी पारी की शुरुआत की है। उन्होंने 29 जून 2023 को आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इसके बाद दमोह विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय हो गईं। इसके बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि वह चुनाव लड़ सकती हैं। दो अक्टूबर को आम आदमी पार्टी ने जो सूची जारी की है, उसमें चाहत पांडे को उम्मीदवार बना दिया है।

पारिवारिक विवादों की वजह से चर्चा में रहीं
दरअसल, चाहत पांडे का जन्म दमोह जिले के चंडी चोपड़ा गांव में हुआ था। उनकी मां का नाम भावना पांडे है। बचपन में ही पिता की मौत हो गई है। पांचवीं तक की पढ़ाई चंडी चोपड़ा में करने के बाद जबलपुर के आदर्श स्कूल से 10वीं तक की पढ़ाई की। बालाजी ग्रुप के साथ इंदौर में एक्टिंग की ट्रेनिंग ली। जून 2020 में चाहत और उनकी मां पर चाचा ने अपार्टमेंट घुसकर तोड़फोड़ और मारपीट का आरोप लगाया। इसके बाद पुलिस ने मां को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

दमोह विधानसभा सीट से लड़ेंगी चुनाव
चाहत पांडे अब दमोह विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी। दमोह विधानसभा सीट एक समय में बीजेपी का गढ़ रहा है। बीजेपी के दिग्गज नेता जयंत मलैया यहां से 1990 से 2013 तक लगातार विधायक रहे हैं। 2018 में कांग्रेस ने इस सीट पर जीत हासिल की थी। इसके बाद वह बीजेपी में शामिल हो गए थे। उपचुनाव में फिर से कांग्रेस को जीत मिल गई थी।

त्रिकोणीय होगा मुकाबला
इस बार दमोह विधानसभा सीट पर त्रिकोणीय मुकाबाल है। जयंत मलैया की पार्टी से नाराजगी दूर हो गई है। साथ ही कांग्रेस भी यहां से दमखम के साथ चुनाव लड़ेगी। वहीं, चाहत पांडेके उतरने से मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

वृद्धों के अनुभवों का लाभ लेकर राष्ट्र निर्माण में जुटें युवा: डॉ. अभिजीत देशमुख

भोपाल। राजधानी के जवाहर चौक स्थित डॉ. अभिजीत देशमुख के सभागार में 'अभिव्यक्ति विचार...

भोपाल मेट्रो: मिशन मोड में होगा काम, बरखेड़ी की आरा मशीनें होंगी शिफ्ट

भोपाल। राजधानी में मेट्रो रेल प्रोजेक्ट की बाधाओं को दूर करने और निर्माण कार्य...

कुंभ वायरल गर्ल मामला: पति का दावा- ‘पत्नी प्रेग्नेंट है, पुलिस के सामने नहीं हो सकती पेश’

कोच्चि/भोपाल। प्रयागराज महाकुंभ से सुर्खियों में आई 'वायरल गर्ल' का मामला एक बार फिर...